कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के स्टार कपल कहे जाते हैं। दोनों अक्सर साथ में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। हाल ही में कैटरीना कैफ अपने जन्मदिन पर पति और दोस्तों के साथ मालदीव में छुट्टियां बिताकर वापस आई हैं। अब खबर आई है कि विक्की-कैटरीना को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद अभिनेता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक एक स्टॉकर ने दोनों को धमकी दी है। हालांकि किसी स्टार को जान से मारने की धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद कई फिल्मी सितारों को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।
Celebs Got Death Threats: विक्की कौशल से उर्फी जावेद तक, अब तक इन सेलेब्स को मिली जान से मारने की धमकियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कुछ दिनों बाद एक धमकी भरा लेटर उनके पिता सलीम खान को मॉर्निंग वॉक के दौरान मिला था। इस पूरे मामले के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था। लॉरेंस काले हिरण केस की वजह से सलमान को पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुका है।
स्वरा भास्कर
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। स्वरा को यह धमकी स्पीड पोस्ट के माध्यम से दी गई थी। उन्हें चेतावनी दी गई कि वह वीर सावरकर का अपनाम करना बंद करें और सिर्फ अपनी फिल्मों पर ध्यान दें, नहीं तो जनाजे उठेंगे। खत में भेजने वाले का भले ही नाम नहीं है, लेकिन शख्स ने खुद को देश का नौजवान बताया था। इस खत के मिलने के बाद स्वरा ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।
करण जौहर
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर और धर्मा प्रोडक्शंस के मालिक करण जौहर को भी निशाना बनाने की कोशिश की जा चुकी है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर सिद्धेश कांबले ने गिरफ्तारी के दौरान इस बात का खुलासा किया था। पुलिस की पूछताछ में कांबले ने बताया था कि गैंग का प्लान करण को धमकी देकर पांच करोड़ रुपए वसूल करने का था।
उर्फी जावेद
अपने अजब-गजब फैशन सेंस के लिए सुर्खियां बटोरने वाली उर्फी जावेद को नुपुर शर्मा के बयान के बाद उदयपुर में हुए हुए कन्हैयालाल हत्याकांड की कड़ी निंदा करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उर्फी ने लिखा था, 'धर्म के नाम ऐसी बर्बरता कभी स्वीकार नहीं की जा सकती'। उर्फी के इस पोस्ट के बाद एक शख्स ने उनको गाली भरे मैसेज किए और जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद उर्फी ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात की थी।