कटरीना कैफ बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार हैं। फैंस उनसे जुड़ी हर अपडेट पर नजर रखते हैं। सोशल मीडिया पर भी कैट की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। मगर, पिछले काफी वक्त से वह सोशल मीडिया पर पहले की बराबर एक्टिव नहीं हैं। वह मीडिया से भी कुछ दूरी बनाकर चल रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना ऐसा जानबूझकर कर रही हैं और इसकी वजह है फिल्म 'टाइगर 3'।
Katrina Kaif: जानबूझकर मीडिया से दूरी बरत रही हैं कटरीना कैफ? सामने आई यह वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरीना जल्द ही 'टाइगर 3' में नजर आएंगी। इसमें कटरीना एक बार फिर सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। फिल्म की रिलीज से पहले कैट न तो सोशल मीडिया पर बहुत सनसनी फैला रही हैं। न ही खबरों में। कटरीना बीते दिनों यश राज स्टूडियो में 'जवान' की प्राइवेट स्क्रीनिंग में नजर आई थीं, मगर इस दौरान भी वह मीडिया से दूरी बरतती दिखीं।
एक्ट्रेस के मीडिया से दूर रहने की वजह उनकी आगामी फिल्मों को माना जा रहा है। बता दें कि कटरीना की झोली में दो फिल्में हैं। एक तो टाइगर 3 है, जिसमें वह जोया के रोल में नजर आएंगी। दूसरी फिल्म है मैरी क्रिसमस, जिसमें कैट विजय सेतुपति संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी।
Jawan: रिद्धि ने साझा किया जवान में किंग खान संग काम करने का अनुभव, बताया- सेट पर फोन चलाने की नहीं थी अनुमति
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री की दोनों फिल्में इसी सील रिलीज होनी हैं और दोनों ही बड़ी फिल्में हैं। टाइगर 3 में जहां स्पाई यूनिवर्स से रूबरू कराया जाएगा, तो वहीं मैरी क्रिसमस भी हिंदी और तमिल में बड़े स्तर पर रिलीज होगी। ऐसे में कटरीना खबरों में ज्यादा रहना नजरअंदाज कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक वह सीधे अपनी इन फिल्मों के प्रमोशन के दौरान ही मीडिया के सामने आने की तैयारी में हैं।
Jawan: 'कावेरी अम्मा' पर बने मीम्स पर रिद्धि डोगरा दी प्रतिक्रिया, बोलीं- जब शाहरुख ने मुझे मां कहा तब मैं...
बता दें कि शादी के बाद कटरीना कैफ की सिर्फ एक फिल्म 'फोन भूत' ही रिलीज हुई। इसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर भी नजर आए। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। अब कटरीना अपनी आगामी दोनों फिल्मों के जरिए एक बार फिर दर्शकों के दिलों में उतरने की तैयारी में जुटी हैं।
Hansal Mehta: 'इतना अच्छा काम किया कि..', हंसल मेहता ने की 'द बकिंघम मर्डर्स' में करीना कपूर के अभिनय की तारीफ