फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका पादुकोण और करीना कपूर संग काम करने को बेताब हैं कटरीना कैफ, जानिए क्यों

Sun, 28 Apr 2019 08:42 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sun, 28 Apr 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
katrina kaif wants to work deepika padukone and kareena kapoor khan
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों फिल्म 'भारत' को लेकर चर्चा में हैं। इसी के चलते उन्होंने एक इंटरव्यू में फिल्म से जुड़ी कई बातें की। इस दौरान अभिनेत्री ने अपनी एक इच्छा भी जाहिर की। कटरीना का कहना है कि वह बॉलीवुड की दो खूबसूरत अभिनेत्रियां करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण के साथ काम करना चाहती हैं। 

katrina kaif wants to work deepika padukone and kareena kapoor khan
katrina kaif

इंटरव्यू में कटरीना ने साफ कहा कि वह करीना कपूर के साथ एक फिल्म करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि करीना बेहद सुंदर और कमाल की हैं। इधर वह दीपिका को लेकर भी यह कहती दिखीं कि वह उनके साथ एक आइटम नंबर करना चाहती हैं। कटरीना ने कहा कि दीपिका के साथ काम करना एक बेहतर अनुभव होगा और उन्हें एक अच्छी डांसर भी बताया। 

katrina kaif wants to work deepika padukone and kareena kapoor khan
deepika padukone

वहीं, दीपिका पादुकोण अपनी अगली फिल्म 'छपाक' के लिए शूट कर रही हैं। फिल्म को मेघना गुलजार डायरेक्ट कर रही हैं। फिल्म में दीपिका एक एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाने जा रही हैं। पिछली बार दीपिका को संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
katrina kaif wants to work deepika padukone and kareena kapoor khan
Akshay Kumar and Kareena Kapoor Khan - फोटो : twitter

वहीं, करीना कपूर की भी अगली फिल्म 'गुड न्यूज' है। इस फिल्म में वह एक बार फिर अक्षय कुमार संग काम करती नजर आएंगी। यह फिल्म इस साल के अंत में रिलीज होगी। फिल्म करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन के तले बन रही है। फिल्म में अभिनेत्री कियारा आडवानी भी मुख्य भूमिका में होंगी। 

विज्ञापन
katrina kaif wants to work deepika padukone and kareena kapoor khan
bharat

आखिर में बता दें कि कटरीना कैफ को अपनी फिल्म 'भारत' की रिलीजिंग का इंतजार है। फिल्म इस साल ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज होगी। फिल्म में वह एक बार फिर सलमान खान के अपोजिट होंगी। फिल्म 'सुल्तान' के निर्देशक अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट की है। फिल्म में सलमान खान के कई लुक और स्टाइल देखने को मिलेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed