फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'भारत' के बाद प्रियंका ने छोड़ी एक और बड़ी फिल्म ! अब कटरीना कैफ को मिल सकता ये बड़ा रोल

Thu, 25 Apr 2019 12:19 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 25 Apr 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif will seen in PT Usha biopic after Priyanka Chopra left the project
Priyanka Chopra and Katrina Kaif - फोटो : twitter
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फिल्मों से ज्यादा अब अपने पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनस को लेकर चर्चा में रहती हैं। पिछले साल प्रियंका चोपड़ा की झोली से सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म 'भारत' निकल गई थी। किसी कारणवश प्रियंका ने 'भारत' में काम करने से मना कर दिया था। इसके बाद 'भारत' में कटरीना कैफ की एंट्री हुई। 
Katrina Kaif will seen in PT Usha biopic after Priyanka Chopra left the project
priyanka chopra - फोटो : file photo
खबरों की मानें तो कटरीना कैफ ने एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा की फिल्म पर हाथ मार लिया है। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा भारतीय एथलीट पी टी उषा की बायोपिक में नजर आने वाली थीं, लेकिन अब खबर है कि दूसरे प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के चलते उन्होंने 'भारत' की तरह पी टी उषा की बायोपिक से भी किनारा कर लिया है। इसके बाद मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि इस बायोपिक को एक्ट्रेस कटरीना कैफ कर सकती हैं। 
Katrina Kaif will seen in PT Usha biopic after Priyanka Chopra left the project
पीटी ऊषा - फोटो : toi
हालांकि अभी तक कटरीना कैफ के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन अगर कटरीना कैफ पी टी उषा की बायोपिक करती हैं तो वह पहली बार किसी बायोपिक में नजर आएंगी। इसके साथ ही 2019 में कटरीना कैफ के पास कुल तीन फिल्में हो जाएंगी। खबर है कि 'भारत' के अलावा वह रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी' में भी नजर आने वाली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif will seen in PT Usha biopic after Priyanka Chopra left the project
katrina kaif - फोटो : file photo
गौरतलब है कि कटरीना कैफ की पिछले साल आई दो फिल्में 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और 'जीरो' बुरी तरह से फ्लॉप रही थीं। इसके बाद वह काफी समय से अच्छी फिल्म की तलाश में थीं। ऐसे में इस साल तीन फिल्मों में नजर आने से उनके फैंस को उम्मीद है कि 2019 कटरीना कैफ के लिए काफी बेहतर रहने वाला है। 
 
विज्ञापन
Katrina Kaif will seen in PT Usha biopic after Priyanka Chopra left the project
Katrina Kaif, - फोटो : file photo
बात करें कटरीना कैफ की फिल्म 'भारत' की तो इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार सलमान खान,दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म भारत का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। यह फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed