फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: मुंबई के मॉल में बनी ‘केबीसी’ की 16 फीट लंबी हॉट सीट, बिग बी ने फोटो शेयर कर जाहिर की खुशी

Tue, 25 Oct 2022 06:49 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 25 Oct 2022 06:49 PM IST
विज्ञापन
kaun banega crorepati 16 feet long hot seat built in Mumbai mall, Amitabh Bachchan share photo on social media
मुंबई के मॉल में बनी केबीसी की हॉट सीट - फोटो : सोशल मीडिया

'कौन बनेगा करोड़पति' एक ऐसा शो है, जो लोगों का मनोरंजन करने के साथ ही उनके ज्ञान को भी बढ़ाता है। 2000 में शुरू हुए इस शो को अब 22 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी लोग उसे उतने ही चाव से देखते हैं, जितना पहले देखते थे। अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो में देश के कोने-कोने से लोग आते हैं और हॉट सीट पर बैठकर अपना करोड़पति बनने का सपना पूरा करने की कोशिश करते हैं। इस साल 'केबीसी' का 14वां सीजन चल रहा है, जिसे लेकर भी दर्शकों के बीच क्रेज देखने को मिल रहा है।

kaun banega crorepati 16 feet long hot seat built in Mumbai mall, Amitabh Bachchan share photo on social media
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अब मुंबई के एक मॉल में 'केबीसी' का मंच बनाया गया है। इस प्लेटफॉर्म पर एक हॉट सीट बनी है, जिसकी लंबाई 16 फीट है। इसे लेकर शो के होस्ट अमिताभ बच्चन काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने ट्विटर पर इसकी तस्वीर शेयर की है। बिग बी ने हॉट सीट की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जिंदगी से भी बड़ी केबीसी की हॉट सीट..16 फीट लंबी...मुंबई के एक मॉल में बनी है।' इसके साथ बिग बी ने हैशटैग 'केबीसी 2022' और 'ये मंच ही ऐसा है' का इस्तेमाल किया है।

Kantara: मुश्किल में फंसी फिल्म कांतारा, केरल के बैंड ने लगाया गाना चोरी का आरोप, दे डाली लीगल एक्शन की धमकी

 

kaun banega crorepati 16 feet long hot seat built in Mumbai mall, Amitabh Bachchan share photo on social media
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर केबीसी होस्ट करके उसे इतना बड़ा बनाने के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इस केबीसी प्लेटफॉर्म को बनाने में आपका बहुमूल्य योगदान है। आपकी वजह से भारत में इस 22 साल के सबसे सफल शो को यह सम्मान मिला। आपके समर्पण, प्रयासों और अविश्वसनीय होस्टिंग के लिए आपको नमन।' वहीं, कुछ लोग अभिनेता से मॉल के बारे में पूछ रहे हैं।

Kanye West: कान्ये वेस्ट को लगा तगड़ा झटका, एडिडास ने विवादित टिप्पणियों के चलते खत्म की पार्टनरशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
kaun banega crorepati 16 feet long hot seat built in Mumbai mall, Amitabh Bachchan share photo on social media
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अमिताभ बच्चन 2000 से केबीसी की मेजबानी कर रहे हैं। उन्होंने तीसरे सीजन को छोड़कर सभी सीजन में शो को होस्ट किया है। अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए गए सभी सीजन सुपरहिट साबित हुए हैं। बिग बी भी केबीसी में इस कदर शामिल हो गए हैं कि, वह इसे होस्ट करने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वह इन दिनों इसके 14वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। इस सीजन में 75 लाख रुपये की प्राइज मनी जोड़ी गई है और अब बिग बी कंटेस्टेंट्स से 17 सवाल पूछते हैं।

Nick Jonas: सास का हाथ थामे रेस्टोरेंट के बाहर नजर आए निक जोनस, तस्वीरें हुईं वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed