टीवी अभिनेत्री कविता कौशिक का ऋतिक रोशन और अध्ययन सुमन के पक्ष में किया ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। टीवी शो 'एफआईआर' की 'चद्रंमुखी चौटाला' ने एक यूजर द्वारा कंगना और उनकी बहन पर किए कमेंट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरे मन में ऋतिक रोशन के लिए प्यार, सम्मान, सहानुभूति और भावनाएं हैं। साथ ही, शेखर सुमन और अध्ययन सुमन को लेकर बुरा महसूस होता है। वह एक प्यारा परिवार है और उन्हें जिस तरह से नफरत झेलनी पड़ी वह काफी खेदजनक है। एक औरत के झूठे आरोपों के चलते लोगों ने उनसे बहुत ही बुरा व्यवहार किया। '
कंगना रनौत से इस टीवी एक्ट्रेस ने लिया 'पंगा', ऋतिक-अध्ययन का किया खुलकर सपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर इस ट्वीट पर कुछ यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी साझा की। काफी लोग कविता के सपोर्ट में दिखे और कंगना और उनकी बहन रंगोली को लेकर नकारात्मक कमेंट किए। वहीं अध्ययन सुमन ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, 'कई बार यह जरूरी होता है कि हम सब कुछ समय पर ही छोड़ दें। आपके दयालु शब्दों के लिए शुक्रिया कविता।'
I have gushing emotions of love, respect , empathy and more for @iHrithik https://t.co/K0VJvXdN1R
वहीं कविता ने अध्ययन और शेखर सुमन को टैग करते हुए एक ट्वीट किया, 'समझदार लोगों को सच पता था ,पर ऐसे लोग अक्सर शांत होते हैं, इसी का फायदा उठाकर कलयुग मे झूठे लोग आत्मविश्वास से झूठ बोल कर उसे सच बना देते हैं, दोषी वो है जो चुप रहे अपनी बुशर्ट पर छींटे जो नहीं चाहिए थे।'
समझदार लोगों को सच पता था ,पर ऐसे लोग अक्सर शांत होते है, इसी का फायदा उठाकर कलयुग मे झूठे लोग confidence से झूठ बोल कर उसे सच बना देते हैं, दोषी वो है जो चुप रहे अपनी बुशर्ट पर छींटे जो नहीं चाहिए थे ।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों रंगोली चंदेल के एक नकारात्मक ट्वीट को लेकर काफी बवाल हुआ था। कुछ शिकायतों के बाद ट्विटर ने उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया जिसके बाद उन्होंने और उनकी बहन ने ट्विटर पर ही हमला बोल दिया। इस घटना के बाद से फिर एक बार कंगना और रंगोली चर्चा में हैं।
वहीं कंगना की ऋतिक और अध्ययन की पुरानी केमिस्ट्री की बात करें तो किसी जमाने में दोनों से ही कंगना की नजदीकियां रही हैं। लेकिन दोनों से ही कंगना का रिश्ता बहुत बुरे तरीके से खत्म हुआ।कंगना ने उनपर प्रताड़ित करने जैसे आरोप लगाए थे। यह घटना मीडिया में भी काफी सुर्खियों में रही थी।