फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रोल्स के चलते दीपिका ने पीछे खींचे कदम, डब्लूएचओ प्रमुख से लाइव बातचीत की स्थगित

Thu, 23 Apr 2020 02:27 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 23 Apr 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone Talk Session on Mental Health With WHO Put on Hold Due to Coronavirus Pandemic
Deepika Padukone and Tedros Adhanom - फोटो : ट्विटर

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के डायरेक्टर जनरल डॉक्टर टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव बातचीत स्थगित कर दी है। जानकारी के अनुसार दीपिका ने यह फैसला सोशल मीडिया पर यूजर्स की नाराजगी के बाद लिया है। 

Deepika Padukone Talk Session on Mental Health With WHO Put on Hold Due to Coronavirus Pandemic
deepika padukone - फोटो : instagram

दरअसल दीपिका, टेड्रोस से क्वारंटाइन के दौरान मेंटल हेल्थ के बारे में विचार-विमर्श करने वाली थीं। हालांकि सोशल मीडिया पर एक वर्ग को यह बात खल गई। उनके मुताबिक टेड्रोस ने जनवरी में चीन को क्लीन चिट दिया था। उन्होंने कहा था कि कोविड 19 इंसान से इंसान को नहीं फैलती है। जिसे कहीं न कहीं लोग मौजूदा स्थिति के लिए भी जिम्मेदार मानते हैं।

Deepika Padukone Talk Session on Mental Health With WHO Put on Hold Due to Coronavirus Pandemic
Deepika Padukone and Ranveer Singh - फोटो : Social Media

अब सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर लोगों की नराजगी देखते हुए दीपिका ने अपना यह लाइव सेशन फिलहाल के लिए टाल दिया है। उन्होंने एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी देते हुए लिखा, 'मुझे आपको यह बताते हुए बहुत खेद है कि कुछ अप्रत्याशित और अत्यधिक अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण डॉक्टर टेड्रोस से मौजूदा समय में मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दिए जाने के विषय पर होनी वाली बातचीत फिलहाल के लिए अगली सूचना आने तक टाल दी गई है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone Talk Session on Mental Health With WHO Put on Hold Due to Coronavirus Pandemic
deepika padukone - फोटो : instagram

गौरतलब है कि दीपिका 23 अप्रैल को शाम 7:30 बजे टेड्रोस के साथ कोविड 19 के दौरान मानिसक स्वास्थ्य की जरुरत और इससे भविष्य में क्या सबक सीख सकते हैं विषय पर इंस्टाग्राम पर लाइव बातचीत करने वाली थीं। इसकी जानकारी उन्होंने कुछ दिनों पूर्व अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ही साझा की थी। हालांकि दीपिका मौजूदा समय में किसी भी विवाद को जन्म नहीं देना चाहती हैं इस वजह से उन्होंने अपना कदम पीछे खींचना ही ठीक समझा।

विज्ञापन
Deepika Padukone Talk Session on Mental Health With WHO Put on Hold Due to Coronavirus Pandemic
deepika padukone - फोटो : social media

बात करें दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की तो दीपिका ने आखिरी बार मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म 'छपाक' में नजर आई थीं। इस फिल्म के जरिए उन्होंने निर्माता के तौर पर भी बॉलीवुड में अपनी आमद दर्ज करवाई है। अब दीपिका अभिनेता रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में नजर आएंगी। इस फिल्म में दीपिका रणवीर की पत्नी का किरदार निभाएंगी। फिल्म 1983 में हुए वर्ल्डकप पर आधारित है। जिसकी कप्तानी कपिल देव ने की थी। फिल्म में रणवीर कपिल देव के किरदार में तो दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed