बॉलीवुड गायक सोनू निगम (Sonu Nigam) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सोनू इन दिनों लॉकडाउन की वजह से दुबई में फंसे हुए हैं। अजान को लेकर तीन साल पहले उन्होंने एक बयान दिया था। उस बयान को लेकर आज भी उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। बीते मंगलवार को हुई ट्विटर कॉन्ट्रोवर्सी के बाद उन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया। इस बीच ट्रोलर्स ने उनकी गिरफ्तारी की मांग तक कर डाली।
अजान ट्वीट पर गिरफ्तारी की मांग के बीच आया सोनू निगम का बयान, सपोर्ट करने वालों को कहा-शुक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब सोनू निगम ने बुधवार को एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है, जिसमें वह उन सभी लोगों को धन्यवाद देते नजर आ रहे हैं जिन्होंने उनका सपोर्ट किया। वीडियो में वह जिम में एक्सरसाइज करते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान सोनू ने ये भी कहा कि उनका मतलब लोगों को एंटरटेन करने का था, लेकिन ठीक है कभी-कभी मिला जुला दिन जाता है।
सोनू निगम ने उन लोगों पर भी बात की जो उनके खिलाफ हैं। उन्होंने कहा- वह उन्हें नहीं जानते हैं और यही वजह है कि वह नहीं समझ पाए। खैर, कोई बात नहीं इसे भी वह कबूल करते हैं। इससे पहले सोनू निगम के सपोर्ट में गायक अदनान सामी भी खड़े हुए थे। उन्होंने ट्वीट कर कहा था- 'एक बात मैं व्यक्तिगत रूप से कहना चाहूंगा कि सोनू निगम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। कृपया उन्हें अकेला छोड़ दें। #WithYouSonuNigam'
इससे पहले सोनू निगम का एक फनी वीडियो सामने आया था जिसमें वह अपने फैंस को बताते हैं कि 'लॉकडाउन के दौरान उन्हें कई चीजों के बारे में पता चला है। सबसे पहले तो ये कि झाड़ू लगाते हुए आगे जाना होता है जबकि पोछा लगाते हुए पीछे जाना होता है। हालांकि जब आपकी पत्नी ने पोछा लगाया हुआ है तो ना आपको आगे जाना है और ना पीछे जाना है। जहां हैं वहीं रहना है जब तक कि फर्श सूख ना जाए।'
क्या था विवाद
तीन साल पहले सोनू निगम सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किए गए। वजह था उनका अजान को लेकर दिया गया बयान। उन्होंने लिखा था कि लाउडस्पीकर से दी जाने वाली अजान से उनकी नींद खराब होती है। वह इस धार्मिक कट्टरता को बर्दाश्त क्यों करें। ऐसा करना तो सरासर गुंडागर्दी है।