{"_id":"5ea0ca537251c46cf010a383","slug":"manoj-bajpayee-birthday-special-his-life-facts-struggle-in-bollywood-and-personal-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Manoj Bajpayee Birthday: इस वजह से आत्महत्या करना चाहते थे अभिनेता, संघर्ष के दिनों में पत्नी ने भी दे दिया था तलाक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Manoj Bajpayee Birthday: इस वजह से आत्महत्या करना चाहते थे अभिनेता, संघर्ष के दिनों में पत्नी ने भी दे दिया था तलाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ कलाकार ऐसे हैं जिन्हें अभिनय की कसौटी पर सौ प्रतिशत खरा माना जाता है। उनके फिल्म में होने के मतलब कि आपको लाजवाब एक्टिंग देखने को मिलेगी। आजकल दर्शकों की पसंद भी बड़े-बड़े स्टार्स न होकर, अच्छी कहानी और बेहतरीन एक्टर हैं। इन्हीं में एक चोटी के कलाकार का नाम है मनोज बाजपेयी।
2 of 6
Manoj Bajpayee
- फोटो : सोशल मीडिया
मनोज बाजपेयी का जन्म 23 अप्रैल 1969 को बिहार के नरकटियागंज में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई राजा हाईस्कूल, बेतिया जिले से की थी। इसके बाद वह सत्यवती कॉलेज गए, फिर स्नातक की पढ़ाई के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज आ गए। 4 बार नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से खारिज कर दिए जाने के बाद बाद वो आत्महत्या करना चाहते थे तभी उन्हें रघुवीर यादव ने बैरी जॉन की एक्टिंग वर्कशॉप करने की सुझाव दिया।
3 of 6
manoj bajpayee
- फोटो : file
मनोज बाजपेयी की पत्नी का नाम नेहा बाजपेयी है। नेहा भी मनोज की तरह ही बॉलीवुड से ताल्लुक रखती हैं। नेहा का असली नाम शबाना रजा है। बॉलीवुड फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। नेहा ने अपना डेब्यू बॉबी देओल की फिल्म 'करीब' से किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Manoj Bajpayee
मनोज ने अपने संघर्ष के दौर में दिल्ली की एक लड़की से शादी की थी लेकिन दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं चल पायी। कहा जाता है कि मनोज और उनकी पहली पत्नी 2 महीने में ही अलग हो गए थे। उनके अलग होने की वजह मनोज का स्ट्रगलिंग टाइम माना जाता है। नेहा और मनोज वाजपेयी की पहली मुलाकात फिल्म 'करीब' के रिलीज के बाद हुई थी। नेहा की फिल्म 'करीब' और मनोज की फिल्म 'सत्या' एक साथ ही रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
5 of 6
Manoj Bajpayee
मनोज बाजपेयी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'स्वाभिमान' से की। उन्हें फिल्मों में सबसे पहले मौका दिया शेखर कपूर ने। साल 1994 में शेखर कपूर की फिल्म 'बैंडिट क्वीन' से फिल्मी करियर की शुरुआत की लेकिन उन्हें पहचान मिली साल 1998 में रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'सत्या' से।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।