सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मां ऋचा शर्मा को याद कर भावुक हुईं संजय दत्त की बेटी, शेयर की 32 साल पुरानी तस्वीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 23 Apr 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt Daughter Trishala Dutt Share Her Mother Richa Sharma Photos
मां ऋचा के साथ संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्ता - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ने सिनेमा से दूरी बनाकर रखी है इसके बावजूद सोशल मीडिया पर त्रिशाला के लाखों फॉलोअर्स हैं। त्रिशाला जब भी कोई तस्वीर शेयर करती हैं वो चर्चा में आ जाती हैं। त्रिशाला ने अपनी मां ऋचा शर्मा की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के साथ उन्होंने इमोशनल कैप्शन दिया।

Trending Videos
Sanjay Dutt Daughter Trishala Dutt Share Her Mother Richa Sharma Photos
Trishala With Sanjay Dutt - फोटो : instagram

संजय दत्त और दिवंगत ऋचा शर्मा की बेटी त्रिशाला दत्त हैं। तस्वीर में ऋचा ने त्रिशाला को गोद में लिया हुआ है। मां की गोद में त्रिशाला सो रही हैं। तस्वीर में मां बेटी का प्यार भरा रिश्ता देखा जा सकता है। साथ ही ये बेहद इमोशनल करने वाला भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt Daughter Trishala Dutt Share Her Mother Richa Sharma Photos
Trishala Dutt - फोटो : instagram

तस्वीर के साथ त्रिशाला ने बताया कि साल 1988 में ये खींची गई थी। उन्होंने मां को याद करते हुए लिखा कि 'आपकी आत्मा को शांति मिले मां।' बता दें कि 1987 में संजय दत्त और ऋचा ने न्यूयॉर्क में शादी की थी। शादी के कुछ सालों बाद पता चला कि ऋचा को ब्रेन ट्यूमर है। साल 1996 में ऋचा का निधन हो गया।  

Sanjay Dutt Daughter Trishala Dutt Share Her Mother Richa Sharma Photos
Richa Sharma, Sanjay Dutt - फोटो : instagram

संजय दत्त के लिए ऋचा ने अपना फिल्मी करियर छोड़ दिया था। जब ऋचा को ब्रेन ट्यूमर हुआ तो अपना इलाज कराने के चलते अमेरिका चली गई थीं। वो वापस भारत लौटीं लेकिन कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि उन्हें फिर से ब्रेन ट्यूमर हो गया है। इसके बाद ऋचा अपने माता-पिता के पास न्यूयॉर्क गईं, जहां उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
Sanjay Dutt Daughter Trishala Dutt Share Her Mother Richa Sharma Photos
Trishala Dutt with Boyfriend - फोटो : instagram

त्रिशाला अभी न्यूयॉर्क में ही रहती हैं। उनके नाना-नानी ने ही उनकी देखभाल की है। त्रिशाला का बॉलीवुड में आने का कोई इरादा नहीं है। बता दें कि कुछ महीनों पहले ही त्रिशाला के ब्वॉयफ्रेंड का निधन हो गया था। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी थी। साथ ही सोशल मीडिया पर कई भावुक पोस्ट किए थे। 

लोगों को एक साथ बैठकर 'रामायण' देखता देख नम हुईं टीवी की 'सीता' की आंखें, किया ये पोस्ट
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed