फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 11: ज्योतिषी की सच्चाई आई सामने, भविष्य बताने का किया था दावा खुद लाइफलाइन रहते हुए बाहर

Fri, 27 Sep 2019 01:19 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 27 Sep 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
kbc 11 amitabh bachchan show pandit hariom sharma contestant
kbc 11 - फोटो : social media

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 में इंदौर के रहने वाले ज्योतिषी पंडित हरिओम शर्मा पहुंचे। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में जीतकर हरिओम शर्मा हॉट सीट पर बैठे। बुधवार को खेलते हुए वो एक लाइफलाइन की सहायता से 40 हजार जीतने में कामयाब रहे थे जिसके बाद अमिताभ ने गुरुवार को भी आगे का खेल जारी रखा।

kbc 11 amitabh bachchan show pandit hariom sharma contestant
kbc - फोटो : social media
हरिओम शर्मा के तीन लाइफलाइन बचे हुए थे। गुरुवार को शुरू हुए एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने 80 हजार के लिए सवाल पूछा- '20 जुलाई 2019 को मानव इतिहास की किस घटना की 50वीं वर्षगांठ मनाई गई?' इस सवाल के ऑप्शन थे-
A.माउंट एवरेस्ट पर फतह
B.अंतरिक्ष में मानव का पहुंचना
C.चंद्रमा पर मानव का पहुंचना
D.उत्तरी ध्रुव पर पहुंचना
kbc 11 amitabh bachchan show pandit hariom sharma contestant
kbc 11 - फोटो : sony liv

हरिओम शर्मा ने जवाब में 'माउंट एवरेस्ट पर फतह' बताया जबकि इसका सही जवाब 'चंद्रमा पर मानव का पहुंचना' है। 3 लाइफलाइन के रहते हुए भी गलत जवाब की वजह से हरिओम शर्मा शो से बाहर चले गए और महज 10 हजार ही जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन
kbc 11 amitabh bachchan show pandit hariom sharma contestant
kbc - फोटो : sony

इससे पहले जारी हुए एक वीडियो में अमिताभ कहते हैं- 'हमने सुना है कि धर्म और वेद की शिक्षा प्राप्त करने के बाद आप ज्योतिष विद्या भी करते हैं'। इस पर हरिओम कहते हैं- 'भागवत, रामकथा, यज्ञ, अनुष्ठान और ज्योतिष.. ये काम हैं'। 

विज्ञापन
kbc 11 amitabh bachchan show pandit hariom sharma contestant
kbc - फोटो : sony

पंडित जी का ये जवाब सुन अमिताभ बच्चन तुरंत सवाल पूछते हैं कि 'अच्छा तो आपको कुछ पता है कि आपके भविष्य में आज के परिणाम के बारे में क्या लिखा है ?' अमिताभ बच्चन के इस सवाल को सुन पंडित जी कहते हैं कि उन्हें ये पहले से ही पता था कि वो हॉट सीट पर बैठेंगे और उन्होंने सुबह ही सबसे ये कह दिया था।

KBC 11: गणित के आसान सवाल का जवाब नहीं दे पाईं ट्यूशन टीचर, सात करोड़ जीतने का था दावा
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed