फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC: जवाब जानते हुए भी कंटेस्टेंट आशीष ने नहीं लिया रिस्क, 6 लाख 40 हजार जीतकर छोड़ा शो, ये था सवाल

Fri, 27 Aug 2021 05:50 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 27 Aug 2021 05:50 AM IST
विज्ञापन
KBC 13 contestant Ashish Suvarna couldn't answer this Rs 12.5 lakh question
केबीसी 13 - फोटो : सोशल मीडिया

सोनी टीवी पर एक बार फिर से 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) ने दमदार वापसी कर ली है। यह शो ना जाने कितने ही लोगों को करोड़पति और लखपति बना चुका है। गुरुवार के एपिसोड की शुरुआत मध्य प्रदेश की पुलिस अफसर निमिषा अहिरवार के साथ हुई। निमिषा शो से आज तीन लाख 20 लाख रुपये जीतकर अपने घर वापस लौट गई हैं।  इसके बाद आज हॉट सीट पर फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड जीतकर आशीष सुर्वणा पहुंचे। बता दें कि आशीष मुंबई से थे।  आशीष शुरुआत से ही काफी मेहनती रहे।



शो में आशीष के साथ उनकी मां आई थी। इस दौरान उनकी मां ने बताया कि आशीष शुरुआत से ही पढ़ाई में अच्छा रहा है।  इसके साथ ही उसने परिवार की जिम्मेदारी को भी बहुत ही अच्छी तरह से संभाला है। लेकिन आज वो बहुत खेलते हुए छह लाख 40 हजार रुपए जीतकर चले गए। उन्होंने एक खास सवाल पर इस शो को क्विट कर दिया। 


 
KBC 13 contestant Ashish Suvarna couldn't answer this Rs 12.5 lakh question
केबीसी 13 - फोटो : अमर उजाला

शो में होस्ट अमिताभ बच्चन ने पूछा था कि किस जोड़ी ने संगीतकार के रूप में अपनी फिल्मी सफर की शुरुआत भोजपुरी फिल्म 'दंगल' से की थी, जिसमें 'काशी हिले, पटना हिले' नामक एक मशहूर गीत था?
A.नदीम -श्रवण
B.आनंद मिलिंद
C.लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल
D.साजिद–वाजिद
इस सवाल का सही जवाब नदीम-श्रवण है। 

KBC 13 contestant Ashish Suvarna couldn't answer this Rs 12.5 lakh question
केबीसी 13: अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरोना के कारण सिलेक्ट हुए कंटेस्टेंट्स को 3 दिन के लिए एक होटल के अलग अलग फ्लोर पर रखा जाता है। इसके बाद RTPCR टेस्ट के रिजल्ट आने के चौथे दिन सेट पर जाने की अनुमति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 13 contestant Ashish Suvarna couldn't answer this Rs 12.5 lakh question
केबीसी 13: अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शो में जाने से पहले ही कंटेस्टेंट्स को अपने साथ 10-12 जोड़ी कपड़े लाने के लिए कहा जाता है। उन कपड़ो में से कौन से कपड़े पहनने हैं ये केबीसी की टीम तय करती है। लेकिन शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स को ब्लैक और व्हाइट कपड़े पहनने की मनाही होती है।

विज्ञापन
KBC 13 contestant Ashish Suvarna couldn't answer this Rs 12.5 lakh question
केबीसी 13: अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोरोना माहामारी की वजह से शो में सख्त रुप से सावधानियां बरती जा रही हैं। इसलिए शो में कंटेस्टेंट्स और शो के होस्ट में दूरियां बनाए रखने की पूरी कोशिश की जा रही है। लेकिन इस सीजन में आने वाले कंटेस्टेंट्स को इस बात का मलाल है कि वह अमिताभ से गले तक नहीं लग पा रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed