फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 13: 6 लाख 40 हजार रुपये जीते हंसु रविदास, इस सवाल का नहीं दे पाए जवाब

Mon, 04 Oct 2021 11:52 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Mon, 04 Oct 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
KBC 13: Hansu Ravidas won 6 lakh 40 thousand rupees, could not answer this question
अमिताभ बच्चन-हंसु रविदास - फोटो : सोशल मीडिया

गुरुवार को हॉट सीट पर बैठे मध्य प्रदेश के हंसु रविराज ने पहले सवाल का सही जवाब देकर 10 हजार रुपए जीत लिए थे। आज यानि सोमवार को हंसू का खेल कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 में आगे बढ़ा। अपने पूरे गेम में हंसू ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने सही सवालों का जवाब देते हुए 6.40 लाख रुपये जीतकर अपने नाम कर लिया। लेकिन वो अगले पड़ाव यानि 12.50 लाख रुपये के सवाल का सही जवाब नहीं दे सके। 12.50 लाख के सवाल का जवाब देने की बजाए उन्होंने क्विट करने का फैसला किया।



हंसू 12.50 लाख रुपये के पड़ाव पर पहुंचने से पहले ही अपनी सारी लाइफ लाइन का इस्तेमाल कर चुके थे। उनके पास मदद के लिए कोई दूसरे विकल्प नहीं बचे थे। इस दौरान उन्होंने किसी भी रिस्क लेने की बजाए गेम को क्विट करना बेहतर समझा। वो 6.40 लाख रुपये लेकर घर लौट गए।

KBC 13: Hansu Ravidas won 6 lakh 40 thousand rupees, could not answer this question
केबीसी 13 - फोटो : सोशल मीडिया

फ्लाइट में बैठना और होटल में रहना एक सपना
हंसू एक बेहद साधारण आम आदमी थे। हंसू के सपने सुनकर अमिताभ बच्चन ने खुद कहा कि वो भारत के आम आदमी का प्रतिनिधित्व करते हैं। हंसू ने दरअसल शो के दौरान कहा था कि फ्लाइट में बैठना, होटल में रहना और खाने में तीन तीन सब्जियां खाने उनके लिए सपने की तरह है। हंसू की बात से रजामंदी दिखाते हुए अमिताभ बच्चन ने खुद कहा कि उन्होंने भी वो जिंदगी जी है, जिसे हंसू जी रहे हैं।

KBC 13: Hansu Ravidas won 6 lakh 40 thousand rupees, could not answer this question
केबीसी 11 - फोटो : सोनी

एक सवाल से जीती तीन साल की सैलरी
हंसू से 3.20 लाख रुपये का जो सवाल पूछा गया था वो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़ा था। इस सवाल का जवाब देने के लिए उन्होंने लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया। इस सवाल के सही जवाब से उन्होंने 3.20 लाख रुपये जीत लिए। इस पर हंसू ने कहा कि ये उनकी तीन साल की सैलरी के बराबर है। हंसू दरअसल 10 हजार रुपये महीना कमाते हैं। साथ ही हंसू ने ये भी कहा कि जिंदगी में पहली बार इतनी बड़ी रकम देखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 13: Hansu Ravidas won 6 lakh 40 thousand rupees, could not answer this question
केबीसी 11 - फोटो : सोशल मीडिया

सवाल जिसका जवाब नहीं दे सके हंसू
हंसू ने 6 लाख 40 हजार के सवाल के लिए 2 लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया था। उनके इस फैसले के कारण 12 लाख 50 हजार तक उनके पास कोई लाइफ लाइन नहीं बची थी। अमिताभ बच्चन ने 12 लाख 50 हजार रुपये के लिए सवाल उनसे पूछा था कि ‘भारत का नक्शा देखने के बाद महाराजा रणजीत सिंह द्वारा बोले गए कथन ‘एक दिन सब लाल हो जाएगा’ में लाल रंग क्या दर्शाता हैं ?’

विज्ञापन
KBC 13: Hansu Ravidas won 6 lakh 40 thousand rupees, could not answer this question
केबीसी

इस सवाल के लिए चार ऑप्शन थे। पहला- महाराज का अपना क्षेत्र, दूसरा- ब्रिटिश क्षेत्र, तीसरा- महामारी प्रभावित क्षेत्र, चौथा- लाल मिट्टी का क्षेत्र यह 4 पर्याय थे। हंसु ने सवाल का जवाब नहीं देते हुए गेम क्विट कर लिया। इस सवाल का सही जवाब था, ब्रिटिश क्षेत्र।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed