फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 13: अमिताभ बच्चन ने पूछा केबीसी 13 के रजिस्ट्रेशन का नौवां सवाल, क्या आप जानते हैं जवाब?

Tue, 18 May 2021 11:35 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 18 May 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
KBC 13 Kaun Banega Crorepati 13 Amitabh Bachchan asks 9th question for registration answer here
केबीसी 13 - फोटो : Instagram

टीवी के लोकप्रिय गेम शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन बहुत जल्द दर्शकों के सामने आने वाला है। इस शो के साथ एक बार फिर बिग बी छोटे पर्दे पर लौट रहे हैं। हालांकि कोरोना के चलते इस बार शो में कई बदलाव किए गए हैं। वहीं मेकर्स इस सीजन को भी पहले के सीजन की तरह की मजेदार बनाने की कोशिश में हैं। इस बार शो में डिजिटल सेलेक्शन और स्क्रीनिंग प्रोसेस को अपनाया जा रहा है। कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 में अमिताभ बच्चन की ओर से 17 मई को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए आठवां सवाल पूछ लिया गया है। इस मशहूर क्विज शो में सवाल जवाब का खेल अमिताभ बच्चन के साथ खेलने का मौका चाहते हैं तो यही अवसर है, जिसकी शुरुआत बीती 10 मई को रात 9 बजे से हुई थी। इसके लिए सोनी टीवी की तरफ से हर रोज एक वीडियो जारी किया जा रहा है जिसमे शो के होस्ट अमिताभ बच्चन एक सवाल पूछते नजर आ रहे हैं।

KBC 13 Kaun Banega Crorepati 13 Amitabh Bachchan asks 9th question for registration answer here
केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

इसी कड़ी में बिग बी ने अब नौवां सवाल पूछा है। अगर आपको इसका सही जवाब पता है तो आपके लिए भी शो में एंट्री के रास्ते खुल सकते हैं। 18 मई को अमिताभ बच्चन ने नौवां सवाल पूछा, जिसका सही जवाब आप कल रात नौ बजे तक एसएमएस या सोनी लिव ऐप के ज़रिए भेज सकते हैं। तो चलिए, आपको इस सवाल के बारे में बताते हैं। आज का सवाल मुश्किल नहीं है। 

KBC 13 Kaun Banega Crorepati 13 Amitabh Bachchan asks 9th question for registration answer here
केबीसी

सवाल नंबर- 8: भारत में कौन सा पद धारण करने वाले सुकुमार सेन पहले और सुशील चंद्रा सबसे हाल के व्यक्ति हैं?

जवाब के विकल्प:

A. भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त

B. भारत के मुख्य न्यायाधीश

C. भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक

D. भारत के महान्यायवादी
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 13 Kaun Banega Crorepati 13 Amitabh Bachchan asks 9th question for registration answer here
kbc - फोटो : अमर उजाला

इस सवाल का सही जवाब है a भारत के मुख्य चुनाव  आयुक्त। इच्छुक कंटेस्टेंट 19 मई रात नौ बजे तक सही जवाब दे सकते हैं। सही जवाब देने के लिए सोनीलिव वेबसाइट या ऐप पर जाकर जवाब के साथ अपनी उम्र, फोन नंबर और पता देना होगा। एसमएस के जरिए जवाब देने के लिए फोन पर KBC इसके बाद स्पेस देकर सही ऑप्शन लिखें और 509093 पर एसएमएस करें।

विज्ञापन
KBC 13 Kaun Banega Crorepati 13 Amitabh Bachchan asks 9th question for registration answer here
kbc - फोटो : social media

कौन बनेगा करोड़पति लोगों के पसंदीदा शो में से एक है। हर साल इसका इंतजार लाखों दर्शक करते हैं और अपनी किस्मत को बदलने का मौका आजमाते हैं। पिछले साल भी कोरोना काल में केबीसी की शूटिंग पूरी सावधानी के साथ की गई थी। हर साल लोग केबीसी के जरिए अपनी किस्मत बदलने और करोड़ों कमाने का प्रयास करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed