कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 14 भी हर बार की तरह खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन हर बार कुछ ना कुछ स्पेशल कर एपिसोड को इंटरेस्टिंग बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। इसके लिए कई बार वह अपने निजी जीवन से जुड़ी कई बातें तक शेयर करते हैं, जिससे ऑडियंस का मनोरंजन हो सके। हाल ही में अमिताभ बच्चन सेट पर कुछ ऐसा ही करते नजर आए और उन्होंने एक कंटेस्टेंट को कुछ ऐसी सलाह दे डाली जिससे शादीशुदा जिंदगी बेहतर तरीके से चल सके। आइए जानते है आखिर वह कौन सी सलाह है...
KBC 14: क्या करने पर शादीशुदा जिंदगी में रहेगी शांति, केबीसी से अमिताभ बच्चन की पतियों को सलाह
हाल ही में अमिताभ के सामने हॉट सीट पर कंटेस्टेंट बिरेन मौजूद थे। बिरेन वाला ने अमिताभ को बताया कि उनकी पत्नी से उन्होंने एक शर्त लगाई है। वीरने बताते हैं कि उनकी पत्नी से उनकी शर्त लगी है कि अगर वह अमिताभ बच्चने के सामने हॉट सीट पर बैठ पाने में कामयाब रहते हैं तो उनकी पत्नी उन्हें मर्जी का खाना खाने देंगी और अगर ऐसा नहीं होता है तो वे खुद पत्नी की मर्जी का खाना खाएंगे। अब चुकी वीरने यह शर्त जीत चुके हैं इसलिए वीरने काफी खुश नजर आ रहे थे..
यह भी पढ़ें: रतन टाटा पर बायोपिक की तैयारी पूरी, 2023 के लास्ट में शुरू होगी शूटिंग
इसी दौरान अमिताभ ने बिरेन को एक सलाह देते हुए कहा, 'देखिए सर पत्नी के बारे में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं करना चाहिए। वह जो भी बोले उसे चुपचाप मान लेना चाहिए।' वहीं इस शो के दौरान वीरेन तीन लाख 20 हजार की राशि जीत पाने में भी कामयाब रहते हैं। मजे की बात तो यह है कि इस दौरान वीरेन ने अमिताभ को केबीसी का एक वीडियो भी दिखाया। यह वीडियो पिछले साल का था। जब सेट पर उनकी पत्नी जया बच्चन और बेटी श्वेता और नातिन नव्या नवेली भी आती हैं। इस पर अमिताभ अपनी पत्नी का वीडियो देखकर वीरेन को सलाह देते हैं कि चुपचाप पत्नी की बात मान लेनी चाहिए। बिग बी की बात सुनकर शो में बैठी ऑडियंस ठहाके मार कर हंस पड़ती हैं।
यह भी पढ़ें: हीरो के रुआब में भूसा भरने में भी माहिर रवि किशन, ‘कंट्री माफिया’ से पहले इन किस्सों में जमा रंग
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
अमिताभ बच्चन कहते हैं कि 'चाहे बैंगन भिंडी या आलू ना मिले कोई बात नहीं। लेकिन यह ध्यान रखना चाहिए कि बच्चों के लिए क्या सही है। क्योंकि महिलाएं बच्चों के हिसाब से खाना बनाती हैं और पति को चुपचाप वह खा लेना चाहिए। और महिलाओं को पता होता है कि उसके परिवार के लिए क्या सही है'। अब देखना होगा कि अमिताभ की सलाह से वीरेन और उनकी शादीशुदा जिंदगी पर क्या असर पड़ता है लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि इस तरह के लाइट मूवमेंट से शो में नई जान आ जाती हैं।
यह भी पढ़ें: पिता की मौत से नहीं उभर पा रहे महेश बाबू, भावुक पोस्ट शेयर कर लिखा- आपकी विरासत को आगे बढ़ाऊंगा

कमेंट
कमेंट X