फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OMG, Amitabh Bachchan: अब ये प्रोडक्ट बेचना चाहते हैं बिग बी, हाथ में डिब्बा लेकर पहुंच गए निवेश मांगने

Thu, 22 Dec 2022 04:40 PM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 22 Dec 2022 04:40 PM IST
विज्ञापन
KBC 14 finale week shark tank india ready to invest 100 crore Amitabh Bachchan venture Of Tissue papers
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमिताभ बच्चन का बेहद लोकप्रिय गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अपने 14वें सीजन की विदाई के हफ्ते में पहुंच चुका है। इस गेम शो का टेलीविजन पर अगला हफ्ता आखिरी हफ्ता होगा और इसके बाद अमिताभ बच्चन फिर से अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे। लेकिन, क्या अमिताभ बच्चन कोई नया कारोबार भी शुरू करने की योजना बना रहे हैं? क्या उन्हें अपने इस नए कारोबार के लिए इन्वेस्टमेंट (निवेश) की तलाश है और क्या सोनी पर शुरू होने जा रहे नए शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ में अमिताभ बच्चन भी कुछ कमाल कर दिखाने वाले हैं? इन सब सवालों का जवाब दर्शकों को अगले हफ्ते ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के दौरान ही मिलेगा। चलिए फिलहाल हम आपको ले चलते हैं, इस धारावाहिक के एक कमाल एपिसोड की शूटिंग पर हुए धमाल के बीच..

KBC 14 finale week shark tank india ready to invest 100 crore Amitabh Bachchan venture Of Tissue papers
अमिताभ बच्चन और शार्क टैंक इंडिया जज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' के फिनाले वीक की शूटिंग यहां मुंबई में जोरों से चल रही है। बुधवार, 28 दिसंबर को प्रसारित होने वाले एपिसोड की शूटिंग के दौरान इस शो के मंच पर चैनल के नए शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ के जज भी पहुंचे। और शो की शूटिंग के दौरान ही अमिताभ बच्चन ने कुछ ऐसा किया कि सब अवाक रह गए। अमिताभ बच्चन ने यहां अपने एक नए कारोबार के बारे में शार्क्स से बात करनी शुरू कर दी और पूरी कोशिश की कि इन शार्क्स में से कोई तो उनके इस कारोबार में पैसा लगाने को तैयार हो जाए।

यह भी पढ़ें: पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची जैकलीन फर्नांडीज, विदेश जाने की अर्जी पर होगी सुनवाई

KBC 14 finale week shark tank india ready to invest 100 crore Amitabh Bachchan venture Of Tissue papers
अमिताभ बच्चन और शार्क्स टीम मेम्बेर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हुआ यूं कि कार्यक्रम की शूटिंग के दौरान जब सारे शार्क्स अपने निजी अनुभव सुना रहे थे और बता रहे थे कि टेलीविजन पर आने के बाद लोग सामान्य जीवन में राह चलते या कहीं भी उन्हें अपने कारोबार में निवेश का निवेदन करने लगते हैं। इसी बीच अमिताभ बच्चन अपना एक प्रोडक्ट 'एबी टिश्यूज' लेकर मंच पर आ गए। हाथों में टिश्यू बॉक्स लिए अमिताभ बच्चन ने इन टिश्यू पेपर की खासिय बताई और कहा कि इनसे ही उनके शो की दुनिया रोशन रही है। हॉट सीट पर बैठने वाले न जाने कितने प्रतिभागियों ने इनसे अपने खुशी के आंसू पोंछे हैं। शार्क्स भी थोड़ा गंभीर हो गए और अमिताभ बच्चन से उनके इस प्रोडक्ट के बारे में सवाल जवाब करने लगे। मामला तो यहां तक पहुंच गया कि इन शार्क्स ने अमिताभ बच्चन के इस टिश्यू कारोबार में कोई सौ करोड़ का निवेश करने की चर्चा शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन की सफलता पर खुशी से झूमे बिग बी, पोस्ट शेयर कर बेटे को दी शाबाशी

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 14 finale week shark tank india ready to invest 100 crore Amitabh Bachchan venture Of Tissue papers
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बाद में खुलासा हुआ कि ये सब एक पहले से तय पटकथा का हिस्सा है और अमिताभ बच्चन दरअसल सोनी चैनल के नए शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ की थीम के बारे में दर्शकों को समझा रहे हैं। इसी दौरान अमिताभ बच्चन की इन शार्क्स से दिलचस्प बातें भी हुईं। शार्क अमन गुप्ता ने बताया कि जब वह किसी सार्वजनिक वॉशरूम में होते हैं तो कुछ लोग वहां भी उनसे कारोबार में निवेश के निवेदन करने लगते हैं। अनुपम मित्तल ने बताया कि कुछ महीने पहले पेरिस के डिज्नीलैंड में उनके साथ झूले में बैठे कुछ लोगों ने उनसे अपने कारोबार की बातें शुरू कर दीं।

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर लकड़बग्घा की होगी कुत्ते से जंग, कोलकाता प्रीमियर के बाद रिलीज डेट का एलान

विज्ञापन
KBC 14 finale week shark tank india ready to invest 100 crore Amitabh Bachchan venture Of Tissue papers
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हालांकि सबसे रोचक और भावुक संस्मरण ‘शार्क टैंक इंडिया’ की जज विनीता सिंह ने इस दौरान साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे एक दिन पार्क में कुछ बच्चियों ने उनसे मुलाकात की और कहा कि वह भी बड़ी होकर उद्योगपति बनना चाहती हैं। उन्होंने इस बात पर भी खुशी जाहिर की कि बच्चों के माता पिता भी अब नौकरी का दबाव न बनाकर बच्चों के कारोबारी सपनों को पूरा करने में उनकी मदद करने लगे हैं।

यह भी पढ़ें: ऑस्कर में 'द एलीफेंट व्हिस्परर्स' का डंका! दक्षिण भारतीय जोड़े पर आधारित है फिल्म
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed