मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने विदेश जाने की अनुमति के लिए दिल्ली की एक कोर्ट में दाखिल की गई याचिका वापस ले ली है। इससे पहले ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में जैकलीन गुरुवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं। यहां उनकी याचिका पर सुनवाई शुरू हुई।
Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीज ने वापस ली याचिका, बहरीन जाने की मांगी थी अनुमति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि अभिनेत्री जैकलीन अपने परिवार के पास बहरीन जाना चाहती थीं। वह 23 दिसंबर 2022 से 5 जनवरी 2023 तक वहां रहना चाहती थीं। इस अर्जी पर कोर्ट को आज निर्णय सुनाना था।
Money Laundering case | Actor Jacqueline Fernandez arrives at Patiala House Court in Delhi. pic.twitter.com/SO6lhrwTXf
Sushant Singh: दिशा मामले में बढ़ सकती हैं ठाकरे परिवार की मुश्किलें, देवेंद्र फडणवीस ने दिए SIT जांच के आदेश
बता दें कि जैकलीन इस वक्त 200 करोड़ के ठगी मामले में फंसी हैं, जो महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है। जैकलीन ईडी से पूछताछ में यह स्वीकार कर चुकी हैं कि उन्होंने ठग सुकेश से महंगे तोहफे लिए थे। जैकलीन का नाम ईडी की चार्जशीट में दर्ज है।
Lakadbaggha Vs Kutte: बॉक्स ऑफिस पर लकड़बग्घा की होगी कुत्ते से जंग, कोलकाता प्रीमियर के बाद रिलीज डेट का एलान
बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग केस के चलते जैकलीन के विदेश जाने पर रोक लगाई गई है। वहीं, जैकलीन ने कोर्ट से बहरीन जाने की इजाजत मांगी। वहां उनके पेरेंट्स रहते हैं। इस केस के चलते एक्ट्रेस उनसे मिलने नहीं जा पाई हैं। जैकलीन ने अपनी अर्जी में कहा है कि वह अपनी बीमार मां से मिलना चाहती हैं, उन्हें 23 दिसंबर से 5 जनवरी तक बहरीन जाने की अनुमति दी जाए। मगर आज एक्ट्रेस ने अर्जी वापस ले ली है।
Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन की सफलता पर खुशी से झूमे बिग बी, पोस्ट शेयर कर बेटे को दी शाबाशी