{"_id":"5d5e1df18ebc3e6c740fb7e3","slug":"kbc-season-11-amitabh-bachchan-rajsthan-primary-teacher-saroj-sisodia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 11 में रामायण-महाभारत के सवालों पर अटकीं प्राइमरी स्कूल टीचर, फिर भी जीते इतने लाख","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 11 में रामायण-महाभारत के सवालों पर अटकीं प्राइमरी स्कूल टीचर, फिर भी जीते इतने लाख
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 22 Aug 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kaun banega crorepati
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 के शुरुआत होते ही दर्शकों की रुचि भी बढ़ती जा रही है। शो में राजस्थान की प्राइमरी टीचर सरोज सिसोदिया पहुंचीं और अच्छा खेलती नजर आईं हालांकि उनका सफर लंबा नहीं चला। अमिताभ बच्चन ने एक ऐसा सवाल पूछा कि सरोज ने शो को छोड़ना ही उचित समझा।
2 of 5
kbc
- फोटो : file photo
अमिताभ ने सरोज से पूछा कि रामायण में मेघनाद किसके बेटे हैं? सरोज के लिए इस सवाल का जवाब काफी मुश्किल हो गया था। इसका सही जवाब है मंदोदरी। दरअसल मेघनाद, रावण और मंदोदरी के बेटे थे। जब सरोज से पूछा गया कि महाभारत में घटोत्कच, भीम की किस पत्नी का बेटा था? विकल्प में चार ऑप्शन दिए गए- हिडिम्बा, बलंधरा, द्रौपदी और कली। सरोज इसके जवाब में फिर उलझ गईं। सही जवाब था- हिडिम्बा।
3 of 5
kbc
- फोटो : file photo
सरोज से अमिताभ ने पूछा कि साल 2018 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित एकमात्र क्रिकेटर के नाम क्या हैं? इस सवाल का जवाब सरोज के लिए मुश्किल हो गया। उन्हें विकल्प दिया गया- स्मृति मंधाना, मिताली राज, हरमन प्रीत और झूलन गोस्वामी। इस सवाल का सही जवाब स्मृति मंधाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kbc
- फोटो : file photo
शो के टीजर में दिखाया गया कि सरोज कुल 12.50 लाख रुपये जीतने में कामयाब रहीं। ऐसा करने वालीं वो इस सीजन की पहली कंटेस्टेंट हैं। सरोज से पहले शो में रायपुर की चित्रलेखा राठौर ने 6.40 लाख रुपये जीते थे।
इस वीकेंड अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर सिंधुताई सपकाल पहुंचेंगी। सिंधुताई एक समाज सेविका हैं। जब भी सड़क किनारे कोई अनाथ बच्चा दिखता है तो सिंधुताई उसे अपना लेती हैं। उन्हें अनाथों की मां कहा जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।