{"_id":"5b07a6904f1c1b916e8b47ee","slug":"kedarnath-producer-abhishek-kapoor-drags-sara-ali-khan-to-court-know-the-reason-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानूनी पचड़े में फंसीं सारा अली खान, 'केदारनाथ' के प्रोड्यूसर ने भेजा 5 करोड़ का नोटिस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कानूनी पचड़े में फंसीं सारा अली खान, 'केदारनाथ' के प्रोड्यूसर ने भेजा 5 करोड़ का नोटिस
Fri, 25 May 2018 11:39 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 25 May 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 1
sara ali khan
- फोटो : image posted by Abhishek Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म के लिए 7 करोड़ का सेट बनाया गया था। फिल्म में सारा के साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आने वाले हैं लेकिन फिल्म कई वजहों से विवादों में फंसी हुई है और इसे लेकर तरह-तरह की खबरें आती रहती हैं।
बीतें दिन सारा अली खान और सैफ अली खान डायरेक्टर अभिषेक कपूर के घर पहुंचे थे। इस बीच आज ये खबर आ रही है कि अभिषेक कपूर ने केदारनाथ फिल्म के मामले में सारा को नोटिस भेजा है। केदारनाथ के प्रोड्यूसर ने आरोप लगाया है कि सारा ने एग्रीमेंट्स पर साइन किया था।
एग्रीमेंट्स में ये साफ लिखा था फिल्म की शूटिंग के दौरान वह सभी डेट्स पर मौजूद रहेंगी लेकिन जब मेकर ने सारा को मई से 5 जुलाई तक शूटिंग के लिए मौजूद रहने को कहा तो उनके एजेन्ट ने बताया कि सारा जून में सिंबा की शूटिंग में बिजी हैं। अब प्रोड्यूसर की डिमांड है कि या तो सारा पहले अपनी कमिटमेंट्स पूरी करें या फिर 5 करोड़ का हर्जाना भरें।
खबरों की मानें तो 'केदारनाथ' 30 नवंबर को रिलीज हो सकती है। इसके अलावा सारा अली खान ने रोहित शेट्टी की 'सिम्बा' भी साइन कर ली है, जिसमें रणवीर सिंह उनके हीरो होंगे। 'सिम्बा' इसी साल 28 दिसंबर को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।