सब्सक्राइब करें

Keerthy Suresh: शादी के बाद मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करती नजर आईं कीर्ति सुरेश, बेबी जॉन के प्रमोशन में हुईं शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 19 Dec 2024 09:24 AM IST
सार

Baby John promotion: कीर्ति सुरेश बुधवार को अपनी शादी के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं। बेबी जॉन की अभिनेत्री ने पिछले हफ्ते ही अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल से शादी की। शादी के तुरंत बाद ही दक्षिण भारतीय अभिनेत्री काम पर लौट आई हैं। कीर्ति बेबी जॉन के प्रमोशन का हिस्सा बनने के लिए मुंबई पहुंचीं। इस समय वह अपना मंगलसूत्र फलॉन्ट करती नजर आईं।

विज्ञापन
Keerthy Suresh Flaunts Mangalsutra at Baby John promotion varun dhawan wamiqa gabbi Videos goes Viral
बेबी जॉन के प्रमोशन के दौरान कीर्ति सुरेश-वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
शादी के बाद पहली बार कीर्ति सार्वजनिक रूप से सामने आई हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कीर्ति एक खूबसूरत नारंगी रंग की स्टाइलिश ड्रेस पहने बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। उनके चेहरे पर नई नवेली दुल्हन का ग्लो साफ देखने को मिल रहा है।

 
Trending Videos
Keerthy Suresh Flaunts Mangalsutra at Baby John promotion varun dhawan wamiqa gabbi Videos goes Viral
बेबी जॉन के प्रमोशन के दौरान अपना मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करतीं कीर्ति - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान कीर्ति बेहद खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा, वह है उनका मंगलसूत्र। कीर्ति ने बेबी जॉन के प्रमोशन के दौरान मंगलसूत्र पहने हुआ था। कीर्ति को इस कार्यक्रम में वरुण धवन और वामिका गब्बी के साथ देखा गया।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Keerthy Suresh Flaunts Mangalsutra at Baby John promotion varun dhawan wamiqa gabbi Videos goes Viral
वरुण धवन और कीर्ति सुरेश - फोटो : सोशल मीडिया
कीर्ति सुरेश ने गोवा में एंटनी थट्टिल से शादी की। एक अंतरंग विवाह समारोह में शादी करने से पहले इस जोड़े ने 15 साल तक डेट किया। कीर्ति और उनके वेडिंग फ़ोटोग्राफर ने विवाह समारोह की तस्वीरें साझा कीं। सोशल मीडिया पर कीर्ति ने कैप्शन के साथ पहली तस्वीरें साझा कीं, "ऑर द लव ऑफ नाइकी"। शादी की तस्वीरों पर प्रशंसकों ने जमकर कीर्ति पर प्यार बसराया। कीर्ति को शादी की बधाई कई साउथ अभिनेता-अभिनेत्री दे दी।
Keerthy Suresh Flaunts Mangalsutra at Baby John promotion varun dhawan wamiqa gabbi Videos goes Viral
वरुण धवन और कीर्ति सुरेश - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एंटनी एक बिजनेसमैन हैं, जो दुबई और अपने घर कोच्चि, केरल से काम करते हैं। एक संपन्न व्यवसायी होने के बावजूद, एंटनी मीडिया से दूर रहना पसंद करते हैं।
 
विज्ञापन
Keerthy Suresh Flaunts Mangalsutra at Baby John promotion varun dhawan wamiqa gabbi Videos goes Viral
रेड ड्रेस में कीर्ति सुरेश का हॉट अंदाज - फोटो : सोशल मीडिया
अपने रिश्ते की बात करें तो कीर्ति और एंटनी करीब 15 साल से डेटिंग कर चुके हैं। उनकी मुलाकात तब हुई थी, जब अभिनेत्री हाई स्कूल में थीं और एंटनी अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे। इतने लंबे रिश्ते के बावजूद, इस जोड़े ने कभी भी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा नहीं कीं, और ना ही वे कभी भी एक साथ सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed