सब्सक्राइब करें

KGF 2 Vs Baahubali 2: ‘केजीएफ 2’ ने पांच हफ्ते तक दी ‘बाहुबली 2’ को कांटे की टक्कर, अब इस हफ्ते असली इम्तिहान

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 20 May 2022 10:12 AM IST
विज्ञापन
KGF 2 equals Baahubali 2 record of earning more than one crore for continuous 35 days sixth week ends
केजीएफ 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : social media

हिंदी में बनी या हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों में अब तक सिर्फ निर्देशक एस एस राजामौली की 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘बाहुबली 2’ ऐसी फिल्म रही है जिसने बॉक्स ऑफिस पर लगातार 35 दिन तक एक करोड़ रुपये या उससे ऊपर की कमाई की। अब निर्देशक प्रशांत नील के माथे भी इस रिकॉर्ड का सेहरा बंध गया है। सिर्फ हिंदी में अब तक 430 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई कर चुकी फिल्म ‘केजीएफ 2’ का हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने का सपना तो पूरा होता नहीं दिख रहा लेकन जिस जगह तक ये फिल्म अपनी रिलीज के पांचवे हफ्ते तक आ गई है, वहां तक पहुंचने में दूसरी फिल्मों को अभी कुछ साल और लग सकते हैं।

Trending Videos
KGF 2 equals Baahubali 2 record of earning more than one crore for continuous 35 days sixth week ends
केजीएफ 2, बाहुबली 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘केजीएफ 2’ ने दी कड़ी टक्कर
14 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म ‘केजीएफ 2’ हिंदी की तुलना कमाई को लेकर पहले दिन से फिल्म ‘बाहुबली 2’ के हिंदी संस्करण से हो रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड भी बनाया। हालांकि फिल्म ‘बाहुबली 2’ को लेकर पहले राजामौली के प्रशंसकों की धारणा ये थी कि उनकी इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘आरआरआर’ ही उनकी फिल्म ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ देगी। लेकिन, फिल्म ‘आरआरआर’ इस मामले में कमजोर निकली और फिर रिलीज हुई यश की फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने ये मोर्चा संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
KGF 2 equals Baahubali 2 record of earning more than one crore for continuous 35 days sixth week ends
बाहुबली 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

35वें दिन तक एक करोड़ से ऊपर
फिल्म ‘बाहुबली 2’ हिंदी ने रिलीज के पहले हफ्ते में 247 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था। इसके बाद फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 143.25 करोड़ रुपये, तीसरे हफ्ते में 69.75 करोड़ रुपये, चौथे हफ्ते में 29.40 करोड़ रुपये और पांचवें हफ्ते में 11.78 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने 35वें दिन तक एक करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की कमाई करने का हिंदी में नया रिकॉर्ड बनाया था। 36वें दिन फिल्म की कमाई 72 लाख रुपये रह गई थी।

KGF 2 equals Baahubali 2 record of earning more than one crore for continuous 35 days sixth week ends
बाहुबली 2 में अनुष्का शेट्टी, यश - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘केजीएफ 2’ ने की बराबरी
निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म ‘केजीएफ 2’ सिर्फ सौ करोड़ रुपये में बनी फिल्म है। इस लिहाज से 200 करोड़ रुपये में बनी फिल्म ‘बाहुबली 2’ से अगर वह आधा कारोबार भी कर लेती तो इसे बहुत बड़ी कामयाबी माना जाता लेकिन ये फिल्म हिंदी में 430 करोड़ रुपये से ऊपर कमा चुकी है। फिल्म ‘बाहुबली 2’ का हिंदी मे कुल कारोबार करीब 511 करोड़ रुपये रहा था।  फिल्म ‘केजीएफ 2’ हिंदी ने रिलीज के पहले हफ्ते में 268.63 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 80.18 करोड़ रुपये, तीसरे हफ्ते में 49.14 करोड़ रुपये, चौथे हफ्ते में 22.75 करोड़ रुपये और पांचवें हफ्ते में 9.62 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म ने रिलीज के 35वें दिन हिंदी में 1.02 करोड़ रुपये कमाए। शुरूआती आंकड़ों के हिसाब से 36वें दिन फिल्म की हिंदी की कमाई करीब 90 लाख रुपये हो सकती है।

विज्ञापन
KGF 2 equals Baahubali 2 record of earning more than one crore for continuous 35 days sixth week ends
केजीएफ 2, बाहुबली 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पांच हफ्तों की कमाई
फिल्म ‘केजीएफ 2’ हिंदी और फिल्म ‘बाहुबली 2’ की हिंदी में हफ्तावार कमाई इस प्रकार है:
सप्ताह              केजीएफ2                       बाहुबली 2
पहला               268.63  247.00
दूसरा  80.18 143.25
तीसरा  49.14 69.75
चौथा  22.75 29.49
पांचवां  9.62 11.78
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed