सब्सक्राइब करें

Prabhas With Yash: क्या बड़े पर्दे पर एक साथ दिखाई देंगे 'रॉकी भाई' और 'बाहुबली'? जानिए क्या है पूरा माजरा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 29 Jun 2022 04:26 PM IST
विज्ञापन
Kgf 2 star yash and salar fame Prabhas to share screen together for an upcoming mammoth film
प्रभास और यश - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ इंडस्ट्री धीरे-धीरे सिनेमा की दुनिया में अपने कदम पसार रही है। इसकी पॉपुलैरिटी न केवल दक्षिण राज्यों में बल्कि हिंदी राज्यों में भी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। 'बाहुबली' और 'केजीएफ' जैसी पैन इंडिया फिल्मों ने दर्शकों के दिलों में साउथ के अभिनेताओं की भी एक अलग जगह बना दी है। प्रभास और यश ने पूरी दुनिया में अपने अभिनय से लोगों की वाहवाही लूटी है। इनके फैंस इनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आज हम इनके फैंस के लिए एक ऐसी खबर लाए हैं, जिसे सुन सभी खुशी से झूम उठेंगे।  

Trending Videos
Kgf 2 star yash and salar fame Prabhas to share screen together for an upcoming mammoth film
सालार की मुहूर्त पूजा - फोटो : अमर उजाला, हैदराबाद

साथ आएंगे यश और प्रभास 
रिपोर्ट्स की मानें तो 'केजीएफ 2' स्टार यश और 'सालार', 'आदिपुरुष' अभिनेता प्रभास ने कथित तौर पर एक प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। यह एक बड़े बजट की एक्शन ड्रामा फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। नॉर्थ बेल्ट में 'बाहुबली 2' और 'केजीएफ 2' की सफलता के बाद दोनों स्टार अभिनेताओं की प्रसिद्धी नॉर्थ बेल्ट में बहुत ज्यादा बढ़ी है। फिल्मों को मिले प्यार के कारण इन दोनों को बहुत फायदा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kgf 2 star yash and salar fame Prabhas to share screen together for an upcoming mammoth film
केजीएफ 2, सालार - फोटो : सोशल मीडिया

'सालार' में यश की एंट्री  
रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि अगर प्रोजेक्ट की कहानी और पटकथा के साथ सब कुछ ठीक रहा, तो दोनों इस बड़े बजट की एक्शन फिल्म में साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इससे पहले यह दोनों प्रभास की 'सालार' में भी साथ दिखाई देंगे। गौरतलब है कि यश इस फिल्म में एक कैमियो रोल करेंगे। 'सालार' में भी यश एक अहम भूमिका में दिखने वाले हैं। कन्नड के मशहूर निर्देशक प्रशांत नील भी कथित तौर पर 'केजीएफ' और 'सालार' दोनों फिल्मों की दुनिया को मिलाने का विचार कर रहे हैं। अगर ऊपर की सारी रिपोर्ट्स पर गौर किया जाए, तो हमें भविष्य में 'आरआरआर' से भी बड़ी मल्टी-स्टारर फिल्म देखने को मिल सकती है। यह सारे प्रसिद्ध अभिनेता एक साथ एक ही स्क्रीन पर हमें मैमथ फिल्म्स के प्रोडक्शन में बनी फिल्म में अभिनय करते दिख सकते हैं।

Kgf 2 star yash and salar fame Prabhas to share screen together for an upcoming mammoth film
प्रशांत नील, एक्टर यश, प्रभास, और प्रोड्यूसर विजय किर्गंदुर - फोटो : twitter

इन फिल्मों में वयस्त हैं सुपरस्टार्स 
इन सबके बीच अगर हम यश और प्रभास के वर्कफ्रंट की बात करें तो, कन्नड़ सुपरस्टार यश ने 'केजीएफ 2' के बाद अभी तक किसी भी नई फिल्म की घोषणा नहीं की है। जबकि प्रभास के पास अगले कुछ वर्षों में कई बैक-टू-बैक पैन-इंडिया फिल्में हैं। इन फिल्मों में 'आदिपुरुष', 'सालार', 'प्रोजेक्टके', 'राजा डीलक्स' और अर्जुन रेड्डी निर्देशक संदीप के साथ फिल्म 'स्पिरिट' है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed