{"_id":"5c9f05ebbdec2213ff32c609","slug":"kgf-actor-yash-fans-sand-threat-to-mescom-we-will-set-your-office-on-fire-if-cut-power","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुपरस्टार यश के फैंस की धमकी, टीवी पर KGF के प्रसारण के बीच बिजली गई तो आफिस जला देंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुपरस्टार यश के फैंस की धमकी, टीवी पर KGF के प्रसारण के बीच बिजली गई तो आफिस जला देंगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
KGF
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कर्नाटक के मैंगलोर इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी लिमिटेड (MESCOM) को कन्नड़ सुपरस्टार यश के फैंस ने लिखित में धमकी भेजी है। जिसमें लिखा है कि टीवी पर यश की सुपरहिट फिल्म KGF के प्रसारण से समय लाइट नहीं कटनी चाहिए, वरना वह MESCOM के ऑफिस में आग लगा देंगे। इसके बाद से विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों में डर का माहौल है।
2 of 5
kgf
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि 30 मार्च यानी आज यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म KGF टीवी पर प्रसारित होगी। जिसको लेकर एक्टर के फैंस के बीच काफी उत्साह है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो फैंस ने बिजली विभाग के अधिकारियों को 21 मार्च को एक पत्र भेजा जिसमें लिखा था- 'राजनीतिक दबाव में आकर वह शाम के समय बिजली की कटौती न करें। अगर ऐसे हुआ तो हम आपके ऑफिस में आग लगा देंगे।'
3 of 5
KGF
- फोटो : social media
फिल्म KGF बीते साल शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। खास बात यह है कि इस फिल्म को दक्षिण भारत के दर्शकों के अलावा बॉलीवुड के दर्शकों ने भी काफी पसंद किया। वहीं वर्ल्ड वाइड 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली यश की KGF पहली कन्नड़ फिल्म बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kgf
- फोटो : file photo
कोलार गोल्ड फील्ड यानि 'केजीएफ' में तमन्ना भाटिया और मौनी रॉय ने आइटम सॉन्ग किए। केजीएफ हिंदी में 1500 स्क्रीन पर रिलीज की गयी, जबकि कन्नड़, तेलुगु में 400, तमिल में 100 और मलयालम में 60। हिंदी में इस फिल्म को फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। प्रशांत नील निर्देशित इस फिल्म में यश ने लीड रोल निभाया है।
विज्ञापन
5 of 5
kgf
1951 से शुरू हुई ये कहानी केजीएफ, यानी कोलार गोल्ड फील्ड्स की कहानी है। कहानी एक महत्वाकांक्षी लड़के रॉकी की है जिसकी मां ने मरने से पहले उससे वादा लिया है कि वो जिये जैसे भी, लेकिन मरेगा दुनिया का सबसे अमीर आदमी बनकर। इस फिल्म में यश रॉकी के रोल में हैं वहीं रामचंद्र राजू गरुड़ की भूमिका में हैं। इनके अलावा श्रीनिधि शेट्टी, वैशिष्टा एन सिम्हा आयुप्पा पी शर्मा और हरीश रॉय भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।