फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Harish Rai: कैंसर से पीड़ित हैं रॉकी भाई के चाचा, चेहरे की सूजन को छुपाने के लिए शूटिंग के दौरान रखी थी दाढ़ी

Fri, 26 Aug 2022 10:48 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 26 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
KGF Chapter 2 actor Harish Rai reveals that he has throat cancer, kept beard in film to hide swelling
हरीश राय, यश - फोटो : सोशल मीडिया

प्रशांत नील की 'केजीएफ चैप्टर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म में नजर आए सभी सितारों को साउथ ही नहीं नार्थ में भी काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। फिल्म में रॉकी भाई के चाचा खासिम का किरदार निभाने वाले हरीश राय को भी दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। वहीं, अब हरीश राय से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। अभिनेता ने खुलासा किया है कि वह पिछले तीन साल से कैंसर से पीड़ित हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान भी वह इस बीमारी से जूझ रहे थे।

KGF Chapter 2 actor Harish Rai reveals that he has throat cancer, kept beard in film to hide swelling
हरीश राय, यश - फोटो : सोशल मीडिया

हरीश राय कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि पहले उन्हें थायराइड था, जिसने कैंसर का रूप ले लिया है। वह पिछले तीन साल से कैंसर से पीड़ित हैं और उनके पास इलाज कराने के लिए पैसे भी नहीं है। अभिनेता ने काफी समय तक अपनी बीमारी को छिपाए रखा क्योंकि उन्हें डर था कि उनके हाथ से कई सारे प्रोजेक्ट चले जाएंगे। उनके पास पैसे नहीं थे इसलिए उन्होंने अपनी सर्जरी भी टाल दी और 'केजीएफ चैप्टर 2' की रिलीज का इंतजार करने लगे। अब वह कैंसर की चौथी स्टेज में हैं और उनकी हालत दिन-ब-दिन खराब हो रही है।

KGF Chapter 2 actor Harish Rai reveals that he has throat cancer, kept beard in film to hide swelling
हरीश राय - फोटो : सोशल मीडिया

हरीश राय ने यूट्यूबर गोपी गौडरु को दिए इंटरव्यू में अपनी बीमारी का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि स्थितियां आपको महानता प्रदान कर सकती हैं या चीजों को आपसे दूर ले जा सकती हैं। बचने का कोई भाग्य नहीं है। मैं तीन साल से कैंसर से जंग लड़ रहा हूं। केजीएफ की शूटिंग के दौरान मेरी लंबी दाढ़ी रखने का एक कारण यह था कि इस बीमारी के चलते मेरे चेहरे पर सूजन आ गई थी। सूजन को छुपाने के लिए मैंने दाढ़ी बढ़ा ली। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने फैंस और इंडस्ट्री के लोगों से मदद मांगने के लिए एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, लेकिन वह इसे पोस्ट नहीं कर पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
KGF Chapter 2 actor Harish Rai reveals that he has throat cancer, kept beard in film to hide swelling
हरीश राय - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब हो कि हरीश राय 2018 में रिलीज हुई 'केजीएफ: चैप्टर 1' और ' केजीएफ चैप्टर 2' दोनों में रॉकी भाई के चाचा के किरदार में नजर आए हैं। इसके अलावा 'बैंगलोर अंडरवर्ल्ड', 'धन धना धन' जैसी कई फिल्मों में भी काम किया है। वह 25 वर्षों से अधिक समय से कन्नड़ सिनेमा में काम कर रहे हैं। 'केजीएफ चैप्टर 2' की बात करें तो यश स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ से अधिक की कमाई की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed