फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF 2 Day 23 Collection: केजीएफ चैप्टर 2 का कलेक्शन 400 करोड़ के पार, रॉकी भाई की चौथे हफ्ते की शानदार शुरुआत

Sat, 07 May 2022 08:36 AM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Sat, 07 May 2022 08:36 AM IST
विज्ञापन
KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 23 2nd Biggest Third Week In Hindi Joins 400 Cr Club
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर अब जाकर फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ को पहली बार किसी फिल्म की सीधी चुनौती मिली है। शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ ने पहले ही दिन शानदार ओपनिंग लेते हुए फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के कलेक्शन पर असर डाला है। हालांकि इसके बावजूद फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ शुक्रवार को अपने कलेक्शन में अच्छी खासी बढ़ोत्तरी करने में सफल रही और इसके हिंदी संस्करण ने अनुमान के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया। चौथे हफ्ते में मिली हॉलीवुड की चुनौती और इसके चौथे शुक्रवार को गिरे कलेक्शन को देखते हुए फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचना अगली उपलब्धि होगी।

KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 23 2nd Biggest Third Week In Hindi Joins 400 Cr Club
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तीसरे हफ्ते में शानदार कमाई
फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने बीते दिन यानी गुरुवार तक के कलेक्शन में भी एक नया रिकॉर्ड बनाया है। हिंदी में अब तक रिलीज हुई सारी फिल्मों के तीसरे हफ्ते के कलेक्शन के हिसाब से ये फिल्म नंबर दो पर रही। फिल्म ने इस हफ्ते रिलीज हुई दो नई हिंदी फिल्मों ‘रनवे 34’ और ‘हीरोपंती 2’ को धूल चटाते हुए 49.14 करोड़ रुपये सिर्फ हिंदी में कमा लिए। हिंदी में रिलीज हुई किसी भी फिल्म का तीसरे हफ्ते में किया गया ये दूसरा बेहतरीन कलेक्शन है। इसके पहले फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने रिलीज के तीसरे हफ्ते में हिंदी में 69.75 करोड़ रुपये कमाए थे।

KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 23 2nd Biggest Third Week In Hindi Joins 400 Cr Club
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी में 400 करोड़ पार
प्रशांत नील निर्देशित फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ को पहले ही मात दे चुकी है। अब सबको इंतजार था कि ये फिल्म चौथे हफ्ते के पहले दिन 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू पाएगी या इसके लिए इसे और इंतजार करना होगा। लेकिन हॉलीवुड की तगड़ी चुनौती के बावजूद फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना सम्मान बनाए रखा और इसके हिंदी संस्करण ने 23वें दिन 3.50 करोड़ की कमाई करते हुए अपना कुल कलेक्शन 401 करोड़ रुपये के ऊपर पहुंचा दिया। फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने 400 करोड़ की कमाई का आंकड़ा रिलीज के 18वें दिन छू लिया था।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 23 2nd Biggest Third Week In Hindi Joins 400 Cr Club
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

केजीएफ 2’ की हफ्तावार कमाई
फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने रिलीज के 23वें दिन यानी चौथे हफ्ते के पहले दिन या कहें कि रिलीज के चौथे शुक्रवार को शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से करीब 6.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ने हिंदी में करीब 3.50 करोड़ रुपये, कन्नड़ में करीब 1.50 करोड़ रुपये, तमिल में करीब एक करोड़ रुपये, तेलुगू में 50 लाख और मलयालम में करीब 25 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ हिंदी ने रिलीज के पहले हफ्ते में 268.63 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 80.18 करोड़ रुपये और तीसरे हफ्ते में 49.14 करोड़ रुपये कमाए। शुक्रवार को हुई इसकी करीब 3.50 करोड़ रुपये की कमाई के बाद फिल्म का हिंदी कलेक्शन करीब 401.45 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 23 2nd Biggest Third Week In Hindi Joins 400 Cr Club
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5 फिल्में
देश में हिंदी में बनी या हिंदी में डब होकर रिलीज हुई फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की ताजा स्थिति इस प्रकार है:
रैंक    फिल्म      कुल कमाई (करोड़ रुपये में)
                                                
1. बाहुबली 2    510.00
2. केजीएफ चैप्टर 2       401.45
3. दंगल 387.38
4. संजू    342.53
5. पीके       340.80
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed