Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Wedding Bells: ACTRESS Kim Sharma is ready for her second marriage and will do court marriage with boyfriend Leander Paes soon!
{"_id":"6275deb434e18543b62a51d1","slug":"wedding-bells-actress-kim-sharma-is-ready-for-her-second-marriage-and-will-do-court-marriage-with-boyfriend-leander-paes-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वेडिंग बेल्स: दूसरी शादी के लिए तैयार हैं किम शर्मा, बॉयफ्रेंड लिएंडर पेस संग करेंगी कोर्ट मैरिज!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वेडिंग बेल्स: दूसरी शादी के लिए तैयार हैं किम शर्मा, बॉयफ्रेंड लिएंडर पेस संग करेंगी कोर्ट मैरिज!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 07 May 2022 08:21 AM IST
सार
बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा और लिएंडर पेस बीते कई समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने के बाद से ही किम और लिएंडर अक्सर एक- दूसरे के साथ समय बिताते नजर आते रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
किम शर्मा और लिएंडर पेस
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा और लिएंडर पेस बीते कई समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने के बाद से ही किम और लिएंडर अक्सर एक- दूसरे के साथ समय बिताते नजर आते रहे हैं। इसी बीच अब इस कपल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में सामने आईं कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो अपने सफल रिलेशन के बाद अब किम और लिएंडर जल्द ही शादी कर सकते हैं।
2 of 5
किम शर्मा और लिएंडर पेस
- फोटो : Instagram
खबरों की मानें तो किम और लिएंडर यह शादी किसी भव्य समारोह की तरह आयोजित नहीं होगी। बल्कि दोनों बेहद सादगी से कोर्ट मैरिज करेंगे। हालांकि, इस बारे में अभी तक अभिनेत्री किम या उनके बॉयफ्रेंड और लिएंडर की तरफ से किसी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में दोनों के फैंस को इस खुशखबरी के कुछ समय और इंतजार करना होगा।
3 of 5
किम शर्मा और लिएंडर पेस
- फोटो : Instagram
रिपोर्ट्स की मानें तो किम और लिएंडर जल्द ही अपने फैंस को अपनी शादी की गुडन्यूज दे सकते हैं। किम शर्मा और लिएंडर पेस को अपने इस रिश्ते लिए उनके माता-पिता का आशीर्वाद भी मिल चुका है। दोनों का यह रिश्ता उनके परिवार को मंजूर है। ऐसे में यह अटकलें तेज हैं कि स्टार कपल अपना रिश्ता अगले पड़ाव पर लेकर जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक लिएंडर और किम के पेरेंट्स ने मुंबई में मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किम शर्मा और लिएंडर पेस
- फोटो : सोशल मीडिया
एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया कि लिएंडर और किम के माता-पिता ने अपनी इस मुलाकात में किम शर्मा के बांद्रा स्थित घर में कोर्ट मैरिज करने पर बातचीत की। ऐसे में अब ये बातचीत कब हकीकत में बदलती है इसके लिए फैंस को कपल की तरफ से किसी आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा। वैसे ये पहली बार नहीं है जब किम और लिएंडर के पेरेंट्स की मुलाकात हुई हो। इससे पहले दोनों के माता- पिता कोलकाता में भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
लिएंडर पेस, किम शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि किम शर्मा की लिएंडर पेस के साथ उनकी शादी होगी। इससे पहले एक्ट्रेस ने साल 2010 में बिजनेसमैन अली पुनजानी संग शादी रचाई थी। हालांकि, उनकी ये शादी लंबी नहीं चल पाई और दोनों साल 2016 में तलाक लेकर अलग हो गए। इसके बाद एक्ट्रेस का नाम क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ ही जोड़ा गया था। लेकिन अब किम पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के साथ रिलेशन में हैं। ऐसे फैंस को कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।