{"_id":"62756533a3d556646f189d7c","slug":"khesari-lal-yadav-tweet-after-fight-with-pawan-singh-wrote-hope-that-disgusting-person-will-be-behind-the-bars-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: पवन सिंह के साथ हुए विवाद के बीच खेसारी लाल यादव का ट्वीट, लिखा- उम्मीद है वो घिनौना इंसान जल्द...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri: पवन सिंह के साथ हुए विवाद के बीच खेसारी लाल यादव का ट्वीट, लिखा- उम्मीद है वो घिनौना इंसान जल्द...
भोजपुरी के दो सुपरस्टार पवन सिंह और खेसाली लाल यादव के बीच इन दिनों जबरदस्त टक्कर चल रही है। दोनों कलाकारों के बीच चल रहा टकराव अब इतना ज्यादा बढ़ गया है कि सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। हाल ही में खेसारी ने पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाकर सभी को हैरान कर दिया था। खेसारी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि पवन के फैंस उन्हें और उनके परिवार को लगातार धमकियां दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई थी। एक्टर के मुताबिक जातिवाद की वजह से उनके साथ ऐसा सुलूक हो रहा है।
2 of 4
खेसारी लाल यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खेसारी ने ट्वीट कर साधा निशाना
हाल ही में खेसारी ने इस मामले पर एक नया ट्वीट किया है। उन्होंने नाम लिए बिना पवन पर जमकर निशाना साधा है। खेसारी ने ट्विटर पर लिखा, पिछले कुछ दिनों से मन अशांत है और मैं परेशान हूं ये देख कर कि कोई इंसान कैसे किसी के बीवी-बच्चों को ऐसे धमकी दे सकता है। इस पूरी लड़ाई में आपका भरपूर साथ मिला जिससे मुझे आगे बढ़ने की हिम्मत मिली। उम्मीद है वो घिनौना इंसान जल्द सलाख़ों के पीछे होगा। भगवान उसके परिवार को खुश रखें।
3 of 4
खेसारी लाल यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
फैंस दे रहे हैं रिएक्शन
खेसारी के इस ट्वीट पर फैंस के रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने खेसारी का सपोर्ट करते हुए लिखा, 'हम आपके साथ हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, हम आपका पूरा सर्मथन करेंगे। बता दें कि फैंस खेसारी लाल यादव को लेकर #justiceforkhesarilalyadav हैशटैग भी चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रवि किशन
- फोटो : सोशल मीडिया
रवि किशन ने दी ये नसीहत
इस पूरे मामले पर भोजपुरी फिल्म के सीनियर एक्टर रवि किशन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की चीजें देखकर बहुत दुख होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि कलाकारों की कोई बिरादरी नहीं होती उन्हें बस अपनी कला का प्रदर्शन करना होता है। साथ ही उन्होंने नसीहत भी दी कि जितने भी एक्टर्स के फैंस और ग्रुप हैं उन्हें लड़ाई नहीं बल्कि एकता बनाकर रखनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।