सब्सक्राइब करें

Bollywood: अजय देवगन के बाद हिंदी भाषा पर जावेद जाफरी ने दिया बड़ा बयान, कहा-पहले मुझे भी...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 06 May 2022 09:26 PM IST
विज्ञापन
After Ajay Devgan Javed Jaffrey made a big statement on Hindi language, said- Earlier I also used to think that Hindi is our national language
जावेद जाफरी - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर अजय देवगन और कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप के बीच पिछले हफ्ते हिंदी को लेकर ट्विटर पर विवाद हो गया था। अजय देवगन ने किच्चा सुदीप के ट्वीट के बाद हिंदी को राष्ट्रभाषा बताया था और इसके बाद से इस मुद्दे पर लगातार कई सेलिब्रिटीज अपनी-अपनी राय रख चुके हैं। अब अभिनेता जावेद जाफरी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्टर के मुताबिक उन्हें भी अजय की तरह पहले लगता था कि हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा है।

Trending Videos
After Ajay Devgan Javed Jaffrey made a big statement on Hindi language, said- Earlier I also used to think that Hindi is our national language
जावेद जाफरी - फोटो : सोशल मीडिया

जावेद ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'संवैधानिक रूप से कोई एक भाषा नहीं है। मैं आधिकारिक भारतीय भाषाओं को देख रहा था और संविधान किसी भी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं देता। इससे पहले मुझे भी लगता था कि हिंदी राष्ट्रभाषा है। लेकिन मैंने देखा कि संविधान किसी भी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं प्राप्त है।' उन्होंने आगे कहा, 'देखिए, बात अनेकता में एकता की है। यही इस देश की खूबसूरती थी और यही है। धर्म बहुत हैं, लेकिन राष्ट्र धर्म नहीं है, कोई राष्ट्रभाषा नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
After Ajay Devgan Javed Jaffrey made a big statement on Hindi language, said- Earlier I also used to think that Hindi is our national language
जावेद जाफरी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि राष्ट्रीय भाषा को लेकर अजय देवगन और किच्चा सुदीप में जबरदस्त ट्विटर वॉर देखने को मिला था। इस विवाद में फिल्मी सितारों के अलावा राजनीतिक दलों के दिग्गज भी कूद पड़े थे। कोई अजय देवगन को सपोर्ट कर रहा था तो कोई किच्चा सुदीप के सर्मथन में था। जावेद जाफरी से पहले कंगना रणौत, सोनू सूद, मनोज बाजपेयी जैसे सितारे भी इस पर अपनी राय रख चुके हैं।

After Ajay Devgan Javed Jaffrey made a big statement on Hindi language, said- Earlier I also used to think that Hindi is our national language
जावेद जाफरी - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो जावेद अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए काफी मशहूर हैं। उन्हें धमाल, सलाम नमस्ते, लैंड ऑफ़ द लिटिल पीपल जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। साल 2021 में उनकी दो फिल्में रिलीज हुई थी। अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी में भी वह नजर आए थे। इसके अलावा वह भूत पुलिस में सैफ अली खान और अर्जुन कपूर के साथ दिखे थे। जावेद जल्द ही फिल्म मोहा और जादूगर में भी एक्टिंग करते दिखेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed