फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DUNKI: शाहरुख खान के साथ रोमांस करती नजर आएंगी विक्की कौशल की हिरोइन, मुंबई में शुरू हुई फिल्म की शूटिंग

Fri, 06 May 2022 09:05 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 06 May 2022 09:05 PM IST
विज्ञापन
Dunki: After Shahrukh Khan Vicky kaushal Taapsee Pannu joins Rajkumar Hirani Film
'डंकी' में हुई विक्की कौशल और तापसी की एंट्री - फोटो : social media

बॉलीवुड में किंग खान यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' को लेकर चर्चाओं में हैं। पिछले दिनों राजकुमार हिरानी के साथ इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा करने के बाद से ही शाहरुख का यह प्रोजेक्ट सुर्खियों में है। इस बहुचर्चित प्रोजेक्ट को लेकर रोज नई खबर सामने आ रही है। हाल ही में फिल्म की कास्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की माने तो शाहरुख खान के अलावा राजकुमार हिरानी के इस प्रोजेक्ट में बॉलीवुड के और दो नाम शामिल हो गए हैं।

Dunki: After Shahrukh Khan Vicky kaushal Taapsee Pannu joins Rajkumar Hirani Film
Taapsee Pannu, Vicky Kaushal - फोटो : social media

यह सितारे हुए स्टारकास्ट में शामिल
राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में विक्की कौशल और तापसी पन्नू के भी शामिल होने की खबरें सामने आ रही हैं। सेट पर मौजूद लोगों ने बताया है कि "अगले महीने फिल्म की शूटिंग मुंबई स्थित फिल्म सिटी में हो रही है। फिल्म में जहां एक तरफ विक्की कौशल, शाहरुख खान के बेस्ट फ्रेंड का किरदार निभा रहे हैं, वहीं तापसी पन्नू को किंग खान की प्रेमिका के रूप में दर्शाया जाएगा।"

Dunki: After Shahrukh Khan Vicky kaushal Taapsee Pannu joins Rajkumar Hirani Film
डंकी - फोटो : social media

जल्द लंदन होगी शूटिंग
रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की पूरी टीम इस साल जून में शूटिंग के लिए लंदन जाएगी, जहां कम से कम 2 महीने तक शूटिंग की जाएगी। फिल्म की शूटिंग लंदन के अलावा कई और देशों में भी की जाएगी, जिनमें ऐम्स्टर्डैम और दुबई जैसी लोकेशन भी शामिल हैं। फिल्म में शाहरुख खान के रोल के बारे में खुलासा करते हुए बताया गया कि शाहरुख इसमें लुधियाना के एक लड़के का किरदार निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dunki: After Shahrukh Khan Vicky kaushal Taapsee Pannu joins Rajkumar Hirani Film
राजकुमार हिरानी, शाहरुख खान - फोटो : social media

पंजाब के बैकड्रॉप पर बनी है फिल्म
राजकुमार हिरानी अपनी हर फिल्म में कुछ यूनीक करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी यह फिल्म पंजाब में रहने वालों पर आधारित है। फिल्म में पंजाब में रहने वाले ऐसे युवाओं की कहानी दिखाई जाएग, जो रोड के जरिए पाकिस्तान, दुबई, उज्बेकिस्तान, रशिया और फिर यूरोपीय देशों में रोजी रोटी कमाने के लिए जाता है। इसको पर्दे पर उतारने के लिए हिरानी ने मुंबई में ही पंजाब के लुधियाना जिले के किला रायपुर और उसके आसपास के गांवों का सेट लगवाया है, जहां इस समय फिल्म की शूटिंग चल रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed