फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुरू हो गई 'केजीएफ चैप्टर 2' के क्लाइमेक्स की शूटिंग, जल्द परदे पर पहुंचेगा अधीरा का असली आतंक

Mon, 07 Dec 2020 10:03 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 07 Dec 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
KGF Chapter 2 has now reached its final stop Yash Shares picture from the set
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : फाइल

साल 2020 की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक कन्नड़ भाषा की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' की शूटिंग अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गई है। इस वक्त फिल्म के नायक यश और खलनायक संजय दत्त मारधाड़ वाले अंतिम दृश्यों को अंजाम देने में व्यस्त हैं। इन दृश्यों की शूटिंग खत्म होने के साथ ही फिल्म रिलीज के और नजदीक पहुंच जाएगी।

KGF Chapter 2 has now reached its final stop Yash Shares picture from the set
प्रशांत नील ने इस तस्वीर को साझा किया है - फोटो : इंस्टाग्राम

'केजीएफ चैप्टर 2' के निदेशक प्रशांत नील ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें उनकी फिल्म के एक्शन मास्टर अंबरीव यानी अंबुमणि और अरिवुमणि नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में प्रशांत ने लिखा, 'यह है क्लाइमैक्स। रॉकी वर्सेस अधीरा। धुआंधार फाइट मास्टर अंबरीव के साथ।' अंबरीव ने ही 'केजीएफ चैप्टर 1' के एक्शन सीक्वेंस फिल्माए हैं।

KGF Chapter 2 has now reached its final stop Yash Shares picture from the set
केजीएफ - फोटो : फाइल

फाइट मास्टरों की इस जोड़ी ने जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, काजल अग्रवाल, सुनील शेट्टी, शर्मन जोशी, आदि कलाकारों से सजी संजय गुप्ता की फिल्म 'मुंबई सागा' के एक्शन सीक्वेंस को भी अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' के निर्माताओं ने यश और संजय दत्त के बीच एक्शन दृश्यों को फिल्माने के लिए हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में एक बड़े सेट का निर्माण किया है। यह दृश्य फिल्म के कुछ सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक होंगे। इसके लिए दोनों कलाकारों ने बहुत रिहर्सल भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
KGF Chapter 2 has now reached its final stop Yash Shares picture from the set
संजय दत्त - फोटो : instagram/duttsanjay

यश और संजय साथ में कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों को देश में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन होने से पहले भी अंजाम दे चुके हैं। कुछ महीनों पहले जब अभिनेता संजय दत्त के कैंसर से बीमार होने की खबर आई तब 'केजीएफ' के निर्माताओं की मुश्किलें बढ़ गई थीं। हालांकि, संजय दत्त इतना जरूर कह चुके थे कि वह अपने इलाज के लिए जाने से पहले अपनी सभी फिल्मों का काम पूरा करके जाएंगे। फिर कुछ दिनों बाद उन्होंने घोषणा कर दी कि उन्हें कैंसर से एकदम निजात मिल गई है।

विज्ञापन
KGF Chapter 2 has now reached its final stop Yash Shares picture from the set
केजीएफ 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

16 अक्टूबर के दिन संजय दत्त ने खुद सोशल मीडिया पर नए रूप में कुछ तस्वीरें साझा कीं। उन तस्वीरों के जरिए संजय ने बताया कि वह 'केजीएफ चैप्टर 2' की शूटिंग अब शुरू करने वाले हैं। और अब इस फिल्म की शूटिंग अंतिम पड़ाव में है। फिल्म में संजय दत्त अधीरा नाम के एक खलनायक की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म के पहले भाग ने पूरे देश में अच्छा प्रदर्शन किया। उसी तरह अब दूसरा भाग भी देशभर में हिंदी समेत पांच भाषाओं में रिलीज होगा।

निहारिका, चैतन्य की शादी में शामिल होने उदयपुर पहुंचे अल्लू अर्जुन, यहां देखिए दिलचस्प तस्वीरें

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed