'केजीएफ'...... पिछले कई दिनों से आप हर जगह यह नाम सुन रहे होंगे, दरअसल यह एक फिल्म है, जिसमें केजीएफ (कोलार गोल्ड फील्ड्स) की कहानी बताई गई है। वहीं 'केजीएफ चैप्टर 2' इसी फिल्म का सीक्वल है, जिसमें यश, संजय दत्त, श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन और प्रकाश राज ने बेहतरीन अभिनय किया है। 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म न केवल बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया है, बल्कि दर्शकों को भी अपना दिवाना बना दिया है। यश के स्वैग और डायलॉग्स का क्रेज इस कदर है कि यह लोगों के बीच संवाद का एक जरिया बन गया है। कहीं कोई अपनी शादी के कार्ड में यश के डायलॉग्स को रिक्रिएट कर रहा है, तो कोई अपने सहकर्मियों के सामने इन्हें दौहराने की कोशिश कर रहा है। इसी क्रेज को देखते हुए आज हम आपको यश के टॉप 10 डायलॉग्स बताने जा रहे हैं......
KGF Chapter 2: ये हैं केजीएफ चैप्टर 2 के टॉप 10 डायलॉग्स, आपने सुने क्या?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sat, 23 Apr 2022 09:42 AM IST
विज्ञापन