सब्सक्राइब करें

RRR Box Office Collection Day 29: राजामौली की फिल्म  के कारोबार में आया जबरदस्त उछाल, 1100 करोड़ का आंकड़ा पार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Sat, 23 Apr 2022 08:46 AM IST
विज्ञापन
rrr box office collection day 26 the business of rajamouli film is crosses Rs 1100 crore mark
आरआरआर कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर का ग्राफ अब धीरे-धीरे कम होता दिख रहा है। कन्नड़ फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 के रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों का झुकाव यश की इस फिल्म की तरफ खूब बढ़ा है। यश की फिल्म तो कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। लेकिन ऐसे में फिल्म आरआरआर को इसका नुकसान हो रहा है। आरआरआर ने जहां शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड कायम किए, वहीं फिल्म की रिलीज के 29वें दिन फिर से इसकी कमाई में उछाल हुआ है।

Trending Videos
rrr box office collection day 26 the business of rajamouli film is crosses Rs 1100 crore mark
आरआरआर कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रिलीज होने के पहले सप्ताह में साउथ के साथ-साथ हिंदी बेल्ट में भी आरआरआर का खूब क्रेज देखने को मिल रहा था। लेकिन अब अभिनेता राम चरण तेजा और जूनियर एनटीआर की फिल्म का बज लोगों के बीच से कम होता दिखा रहा है। हालांकि रिलीज के चौथे सप्ताह के शुक्रवार को फिल्म की कमाई में फिर से उछाल देखने को मिला। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक आरआरआर ने दुनियाभर में 1100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rrr box office collection day 26 the business of rajamouli film is crosses Rs 1100 crore mark
आरआरआर कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

देशभर में 880.4 करोड़ रुपये का कारोबार और विदेश में 203.6 करोड़ का बिजनेस करने वाली ये फिल्म चौंका देने वाले आंकड़े कायम कर रही है। अब एसएस राजामौली एकमात्र ऐसे निर्देशक बन गए हैं, जिनकी दो फिल्में 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हुई हैं। बाहुबली 2 - द कन्क्लूजन के बाद आरआरआर ने फिर से राजामौली को सुर्खियों में ला दिया है।

rrr box office collection day 26 the business of rajamouli film is crosses Rs 1100 crore mark
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की बात करें तो आरआरआर मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित की गई है। इस फिल्म को 25 मार्च को दुनिया भर में रिलीज किया गया था। फिल्म की कहानी दो तेलुगू स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम पर आधारित है। स्टार कास्ट की बात करें तो साउथ के सुपरस्टार रामचरण और जूनियर एनटीआर के अलावा इस फिल्म में अजय देवगन, आलिया भट्ट और ओलिविया मॉरिस भी अहम किरदार में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed