{"_id":"62542accd4016d35d86d3330","slug":"kgf-chapter-2-yash-gave-a-answer-to-salman-khan-question-why-our-films-do-not-successful-in-the-south","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KGF Chapter 2: 'साउथ में क्यों नहीं चलती हमारी फिल्में', सलमान के इस सवाल का यश ने दिया ये जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KGF Chapter 2: 'साउथ में क्यों नहीं चलती हमारी फिल्में', सलमान के इस सवाल का यश ने दिया ये जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 11 Apr 2022 09:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
yash, salman khan
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉक्स ऑफिस पर साउथ इंडस्ट्री की फिल्में धमाल मचा रही हैं। 'पुष्पा: द राइज' और 'आरआरआर' के बाद अब 'केजीएफ चैप्टर 2' सिनेमाघरों में आने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म का फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। यश के साथ इस बार संजय दत्त, रवीना टंडन और प्रकाश राज जैसे दमदार सितारे नजर आएंगे। यश, रवीना टंडन और संजय दत्त के साथ इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में, यश ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान के उस सवाल का जवाब दिया है, जिसमें अभिनेता ने पूछा था कि 'साउथ में हमारी फिल्में क्यों नहीं चलतीं?'
2 of 5
यश
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्मी 'आरआरआर' की सफलता पर बधाई देते हुए सलमान खान ने सवाल किया था कि उनकी फिल्में साउथ में क्यों नहीं चलती हैं? सलमान खान का यह सवाल यश से लेटेस्ट इंटरव्यू में पूछा गया, जिसका जवाब देते हुए अभिनेता ने बताया कि ऐसा कुछ भी नहीं है। कई बार उनकी फिल्मों को भी सफलता नहीं मिलतीं।
3 of 5
यश
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान के सवाल का जवाब देते हुए यश ने कहा, 'ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। हमारी फिल्मों को भी पहले कभी इस तरह का रिस्पॉन्स नहीं मिलता था लेकिन अब डब वर्जन बनाने शुरू किए। लोग अब हमारे द्वारा बनाए गए कंटेट को जान रहे हैं। मुझे लगता है शुरुआती दिनों में लोग डब को एक मजाक के रूप में लेते थे क्योंकि लोग उसे उस तरह से नहीं देखते थे लेकिन अब जिस तरह की डबिंग हो रही है लोग हमारी कहानी कहने के तरीके से परिचित हो रहे हैं। यह रातों रात नहीं हुआ है।‘
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केजीएफ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके आगे यश ने फिल्म 'बाहुबली' को सारा क्रेडिट देते हुए कहा, 'पहले कुछ साल ऐसे ही थे, फिर धीरे-धीरे लोगों ने कंटेट, एक्सप्रेशन और बाकी सबकुछ समझना शुरू किया। हमें एसएस राजामौली सर और प्रभास की 'बाहुबली' के साथ सीधे कनेक्शन का रास्ता मिल गया। इसके बाद 'केजीएफ' ने कमर्शियल एंगल दिया। मेरे डायरेक्टर की स्क्रिप्ट पढ़कर मुझे लगा था कि यह पूरे भारत में जा सकती है। मेरे प्रोड्यूसर भी साथ जुड़े। हमने जोर लगाया और लोगों ने इसे स्वीकार किया।‘
विज्ञापन
5 of 5
केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यश ने आगे हिंदी फिल्मों के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैंने बहुत सी हिंदी फिल्में देखी हैं। हम उन्हें प्यार रते हैं। सलमान सर की बात सही है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि हम नहीं देखते हैं। हम उन्हें देखते हैं लेकिन उन्हें दूसरे पहलू भी देखने चाहिए।' बता दें कि यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का पहला पार्ट साल 2018 में आया था, जिसमें यश ने रॉकी भाई की भूमिका में धमाल मचा दिया था। वहीं, अब फिल्म की कहानी को दूसरे पार्ट में आगे बढ़ाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।