फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF Chapter 2 : 'केजीएफ चैप्टर 2' को सिनेमाघरों में 50 दिन हुए पूरे, दुनियाभर की 400 स्क्रीन पर अब भी दबदबा कायम

Fri, 03 Jun 2022 04:06 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 03 Jun 2022 04:06 PM IST
विज्ञापन
KGF Chapter 2: Yash Sanjay Dutt Starrer and prashanth neel directed film completes 50 days on box office with blockbuster collection
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कोरोना काल के बाद 'केजीएफ चैप्टर 2' बॉक्स ऑफिस पर ऐसी ओपनर फिल्म बनकर उभरी है, जिसे दर्शक कभी भुला नहीं पाएंगे। फिल्म दो महीने पहले 14 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज हुई थी, जिसके बाद से वैश्विक स्तर पर पिछले सात हफ्तों से इसका दबदबा कायम है। फिल्म निर्माता प्रशांत नील की 'केजीएफ चैप्टर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। किसी भी फिल्म का इतने लंबे समय तक थिएटर में लगे रहना और उसके साथ कमाई करते रहना अपने आप में ऐतिहासिक है। यश स्टारर फिल्म ने सिनेमाघरों में कल यानी 2 जून को 50 दिनों का सफर पूरा कर लिया है, जो एक बहुत बड़ी बात है। इस मेगा बजट पैन इंडिया फिल्म में साउथ के कलाकारों के साथ ही बॉलीवुड के भी कई बड़े कलाकार शामिल थे, जिनमें संजय दत्त और रवीना टंडन का नाम शामिल है।  

KGF Chapter 2: Yash Sanjay Dutt Starrer and prashanth neel directed film completes 50 days on box office with blockbuster collection
केजीएफ चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दुनियाभर में 400 स्क्रीन पर अब भी चल रही फिल्म
पूरे भारत में 'केजीएफ चैप्टर 2' पांच भाषाओं में रिलीज की गई थी। इसे सभी भाषाओं में ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया गया है। उससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि 'केजीएफ चैप्टर 2' अभी भी दुनियाभर में 400 स्क्रीन (भारत में 390, 10 ओवरसीज) पर लगी हुई है। 
KGF Chapter 2: Yash Sanjay Dutt Starrer and prashanth neel directed film completes 50 days on box office with blockbuster collection
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

होम्बले फिल्म्स ने शुक्रिया अदा किया
होम्बले फिल्म्स के निर्माताओं ने भी ट्विटर पर एक पोस्टर को जारी करते हुए अपने फैन्स का शुक्रिया अदा किया है। प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स ने लिखा- 'आपके बिना शर्त प्यार और अटूट समर्थन से यह संभव हो पाया, इसके लिए धन्यवाद। हम इस सेलिब्रेशन को केजीएफ चैप्टर 3 के बाद भी जारी रख सकते हैं।' यह एक ऐसी फिल्म थी, जिसने आने वाली फिल्मों के लिए भी कई बेंचमार्क सेट कर दिया है। यह निर्देशक प्रशांत नील और होम्बले फिल्म्स की दूरदृष्टि और कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि यह फिल्म इतनी सफल हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
KGF Chapter 2: Yash Sanjay Dutt Starrer and prashanth neel directed film completes 50 days on box office with blockbuster collection
जल्द आएगी केजीएफ चैप्टर 3 - फोटो : अमर उजाला

दर्शकों को केजीएफ चैप्टर 3 का इंतजार
अपने जीवन के लगभग पांच साल 'केजीएफ' सीरीज को समर्पित करने वाले साउथ सुपरस्टार यश जनता के बीच अब सनसनी बन गए हैं। दोनों फिल्मों के ब्लॉक्बस्टर होने के बाद अब फैंस यश का जलवा एक बार फिर 'केजीएफ चैप्टर 3' में देखने का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
KGF Chapter 2: Yash Sanjay Dutt Starrer and prashanth neel directed film completes 50 days on box office with blockbuster collection
केजीएफ 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : social media

'बाहुबली 2' का तोड़ा रिकॉर्ड
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी पहली पैन इंडिया फिल्म 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' भी लोगों के दिलों में अपनी एक अलग ही जगह रखती है, लेकिन प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म ने इसके रिकॉर्ड को भी चकनाचूर कर दिया। 'केजीएफ चैप्टर 2' को पूरे देश में छह हजार स्क्रीन्स और दुनियाभर में आठ हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया, जो 'बाहुबली 2' के बाद सबसे बड़े स्क्रीन रिकॉर्ड्स में से एक है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed