फिल्म 'केजीएफ' से अपने फैन्स के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता यश ने फैंस को एक वीडियो जारी कर खुशखबर दी है। दरअसल यश की पत्नी राधिका पंडित दूसरी बार मां बनने वाली हैं। जी हां ये बात सच है। केजीएफ स्टार यश दूसरी बार पिता बनने वाले हैं।
'KGF' एक्टर यश ने वीडियो शेयर कर फैंस को दी ये खुशखबरी, सुनकर नहीं होगा यकीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने अपनी फिल्म के नाम का जिक्र करते हुए लिखा है, 'YGF chapter 2।' ये वीडियो काफी मजेदार ढंग से बनाया गया है जिसमें लिखा है- 'हाय एव्री वन- मैं आर्या। आपलोगों को यकीन नहीं होगा, जो मैंने अभी-अभी सुना है। वे मेरे पापा की स्पीड की बात कर रहे थे लेकिन इतनी? एक मिनट रुकिए। क्या यह काफी जल्दी है या अनाउंस के लिए देर हो चुकी है? लेकिन मुझे यकीन है कि आपलोग खुश होंगे। मैं भी हूं क्योंकि मेरे पैरंट्स फिर से माता-पिता बनने वाले हैं। बेबी नंबर 2 के लिए। रुकिए, क्या इसका मतलब ये है कि मुझे अपने खिलौने शेयर करने होंगे? ठीक है। स्वैग से करेंगे उसका स्वागत- आर्या यश।'
वीडियो को देखने के बाद फैंस लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। इससे पहले अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर यश ने अपने फैन्स के लिए अपनी पहली बेटी की तस्वीर शेयर की थी। यश की बेटी का नाम आर्या है। आर्या अभी 6 महीने की हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Yash (@thenameisyash) on