सन् 1993 में आई बॉलीवुड फिल्म मेकर सुभाष घई की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'खलनायक' ने 6 अगस्त को 30 साल पूरे कर लिए हैं। माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ स्टारर यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। फिल्म में उनके अभिनय को सिनेप्रेमियों से खूब सराहना मिली थी। 30 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए निर्माता 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए फिल्म को फिर से रिलीज करने के लिए तैयार हैं।
Khalnayak 2: 30 साल बाद फिर पर्दे पर होगी बल्लू बलराम की वापसी! सुभाष घई ने किया 'खलनायक' के सीक्वल का एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान फिल्म डायरेक्टर सुभाष घई ने खुलासा किया कि 4 सितंबर को फिल्म का प्रीमियर भी आयोजित किया जाएगा। दर्शकों को आज भी फिल्म का लोकप्रिय गाना 'चोली के पीछे क्या है' याद है। माधुरी दीक्षित की शानदार अदाएं और गाने की आकर्षक बीट्स आज भी प्रशंसकों के बीच वही उत्साह जगाती है।
उन्होंने कहा, "जैसा कि हम खलनायक की 30वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, मैं यह घोषणा करते हुए काफी खुश हूं कि मुक्ता आर्ट्स 5 सितंबर को इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को फिर से रिलीज किया जाएगा।" इस दौरान सुभाष घई ने इस बात की भी घोषणा कि वह 'खलनायक' के सीक्वल को लाने की भी तैयारी कर रहे हैं।
Alia Bhatt: बचपन में अपने ही शरीर की आलोचना करती थीं आलिया भट्ट, वर्षों बाद अभिनेत्री का बड़ा खुलासा
उन्होंने आगे कहा, “तीन दशक पहले हमें दर्शकों से जो प्यार और समर्थन मिला था, वह वास्तव में जबर्दस्त था और ऐसा लगता है कि यह खलनायक के जादू को बड़े पर्दे पर वापस लाने का सही समय है। खलनायक को लेकर मेरे दिल में एक खास जगह है। 4 सितंबर को मुक्ता आर्ट्स और रेडियो नशा इस मील के पत्थर को मनाने के लिए आईनॉक्स, इनऑर्बिट मॉल मलाड में एक विशेष प्रीमियर कार्यक्रम की मेजबानी करेगा। प्रीमियर में फिल्म के प्रतिष्ठित कलाकार और क्रू उपस्थित रहेंगे।''
RARKPK: करण जौहर ने फिल्म में जान-बूझकर दिया जया बच्चन को गुस्सैल किरदार? खुद बताई वजह