{"_id":"5b4d7f1a4f1c1b41748b538e","slug":"khandwa-dispute-over-legend-singer-kishore-kumar-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किशोर कुमार के पुश्तैनी घर को लेकर फिर विवाद शुरू, बेटे ने कहा, मेरी इजाजत के बिना नहीं बिक सकता घर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किशोर कुमार के पुश्तैनी घर को लेकर फिर विवाद शुरू, बेटे ने कहा, मेरी इजाजत के बिना नहीं बिक सकता घर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्य प्रदेश के खंडवा में किशोर कुमार के पुश्तैनी मकान को लेकर एक बार फिर से विवाद शुरु हो गया है। गायक किशोर कुमार का खंडवा स्थित पुश्तैनी मकान बेचने के खिलाफ उनके बेटे अमित कुमार ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अमित कुमार ने अखबारों में जाहिर सूचना छपवाई है कि मेरे चचेरे भाई, मेरी इजाजत के बिना पुश्तैनी मकान बेच रहे हैं।
2 of 4
किशोर कुमार
पिछले दिनों खबर आयी थी कि उनका ये पैतृक मकान बेच दिया गया है और उसे एक बिजनेसमैन ने खरीद लिया है। खबरों के मुताबिक बिजनेसमैन का नाम अभय जैन है और उन्होंने साढ़े 14 करोड़ रुपये में ये घर खरीदा है लेकिन अब किशोर कुमार के बेटे का कहना है कि मेरी इजाजत के बिना यह पैतृक मकान नहीं बिक सकता है।
3 of 4
किशोर कुमार
सूचना में अमित कुमार के हवाले से कहा गया है कि मेरे चचेरे भाई अर्जुन कुमार खंडवा की पैतृक संपत्ति बेचने की कोशिश कर रहे हैं। वो खुद को इस पैतृक संपत्ति का मालिक बता रहे हैं जबकि यह पैतृक साझा संपत्ति उनके पिता किशोर कुमार के नाम से जानी जाती है। ये संपत्ति अब अमित कुमार और चचेरे भाई अर्जुन कुमार के साझा नाम से लैंड रिकॉर्ड में दर्ज है। इसलिए अर्जुन को अकेले इसे बेचने या किसी और के नाम करने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
किशोर कुमार
बता दें किशोर कुमार का घर खंडवा के मुख्य बाजार में स्थित है। यह 10000 स्कवॉयर फीट में फैला है। इसके सामने बहुत से दुकान भी खोले गए हैं। इस घर के मेन गेट पर गांगुली हाउस लिखा हुआ है। किशोर कुमार और उनके भाई अशोक और अनूप इसी घर में पैदा हुए थे। प्राइमरी एजुकेशन पूरा करने के बाद किशोर कुमार एक्टिंग के लिए मुंबई चले गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।