फिल्म इंडस्ट्री की एक और फेमस 'मां' का मंगलवार सुबह निधन हो गया । किडनी की समस्या के चलते उन्हें ICU में भर्ती करवाया गया था । जहां उनकी मौत हो गई । उनका अंतिम संस्कार आज यानी 17 जुलाई को दोपहर 12 बजे मुंबई में होगा ।
रीता भादुड़ी की वो तस्वीरें जो पहले कभी नहीं देखी होंगी, 40 साल में इतना बदल गया था रंग-रूप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस खबर को सीनियर एक्टर शिशिर शर्मा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए कंफर्म किया । उन्होंने लिखा, 'बड़े दुख के साथ मैं ये सूचित कर रहा हूं कि अब रीता भादुड़ी हमारे बीच नहीं रहीं । हम सबके लिए वो मां की तरह थीं । हम सब उन्हें बहुत याद करेंगे ।'
ये भी पढ़ें- 40 साल में कभी नहीं मिल पाया लीड हीरोइन का रोल, जया भादुड़ी की बहन कहने पर भड़की थीं रीता
रीता इन दिनों ‘निमकी मुखिया’ में इमरती देवी का किरदार निभा रही थीं । खाली समय में वो सेट पर ही आराम करती थीं । रीता 62 साल की थीं । सेहत और काम के प्रति लगन को देखते हुए उनकी सहूलियत के हिसाब से शेड्यूल तय किया गया था ।
रीता ने अपने काम के बारे में कहा था, 'बुढ़ापे में होने वाली बीमारियों के डर से क्या काम छोड़ दें । मुझे काम करना और व्यस्त रहना पसंद है । मुझे हर समय अपनी खराब हालत के बारे में सोचना पसंद नहीं, इसलिए मैं खुद को व्यस्त रखती हूं ।'
Memories #ritabhaduri #rip @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
रीता कहती थीं, 'मुझे लगता है कि मैं अभी भी एक स्टूडेंट हूं और एक्टर के तौर पर सीख रही हूं । लोग अक्सर मुझसे मेरा फेवरेट रोल पूछते हैं । लेकिन मैं बस यही कहती हूं कि मैं अभी जो रोल कर रही हूं वो ही मेरा बेस्ट रोल है ।'