'खतरों के खिलाड़ी 9' का ग्रैंड फिनाले
'खतरों के खिलाड़ी' के विनर और अंबानी की रिसेप्शन पार्टी, मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शाही के बाद बीते रविवार भव्य रिसेप्शन का आयोजन हुआ। इस फंक्शन में देश-विदेश की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। बॉलीवुड, बिजनेस और राजनीतिक घराने से जुड़े कई मेहमान इस पार्टी में शामिल हुए। इन सबके बीच बॉलीवुड की एक्ट्रेस ने इस पार्टी में महफिल लूटी।
पढ़ें: अंबानी के रिसेप्शन में दिखा इन एक्ट्रेस का ग्लैमर अवतार, रेखा ने लूटी महफिल
कार्तिक आर्यन की बढ़ी मुश्किलें
कार्तिक आर्यन की फिल्म लुका छुपी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई का सिलसिला जारी रखे है। इस बीच कार्तिक के फैंस के लिए एक परेशान कर देने वाली खबर आई है। कार्तिक इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पति, पत्नी और वो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म साल 1978 में आई संजीव कुमार की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' का रीमेक है। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। खबर है कि अब इस फिल्म की शूटिंग में देरी होगी। 'पति, पत्नी और वो' को मशहूर निर्देशक रहे बीआर चोपड़ा के बेटे की कंपनी और टी सीरीज प्रोड्यूस कर रही है।
पढ़ें: कार्तिक आर्यन की रफ्तार पर लगा ब्रेक, 'पति, पत्नी और वो' के लिए हो सकते हैं परेशान
मैच की वजह से कलेक्शन में गिरावट
फिल्म बदला और कैप्टन मार्वल ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रफ्तार पकड़ी लेकिन रविवार को क्रिकेट मैच होने की वजह से दोनों फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट देखी गई। रविवार को कैप्टन मार्वल ने 13.50 करोड़ के आस-पास कमाई की। इस तरह तीन दिन में फिल्म ने 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं बदला की कमाई में भी 10 फीसदी की गिरावट हुई और रविवार को वीकेंड होने के बावजूद केवल 9 करोड़ ही जुटा सकी। फिल्म ने तीन दिन में कुल 22 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।
पढ़ें: 'बदला' और 'कैप्टन मार्वल' के कलेक्शन में इस वजह से गिरावट, वीकेंड के बावजूद जुटाए केवल इतने करोड़
पुलवामा हमले के बाद सोशल मीडिया पर कई सेलिब्रिटीज ने अपनी राय रखी। अब एक्टर ऋषि कपूर ने ट्वीट करके पाकिस्तान को सलाह दी है। एक्टर ने ट्वीट किया कि 'मैं अरुण जेटली जी से सहमत हूं, अगर पाकिस्तान आतंकवाद को जड़ से खत्म करना चाहता है तो उसे भारत से हाथ मिला लेना चाहिए। हमारे और आपके पास हमारे नागरिकों के खिलाफ कुछ भी नहीं है। इमरान ये नहीं कर सकते तो पाकिस्तानी सेना और आईएसआई को यह काम करना चाहिए। सोचिये।'