फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘पागल बनाइबे’ गाने में काजल राघवानी का बोल्ड अंदाज, साथ में जमकर झूमे खेसारी लाल यादव, देखें वीडियो

Sat, 27 Feb 2021 02:49 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 27 Feb 2021 02:49 PM IST
विज्ञापन
Khesari lal yadav and kajal raghwani song pagal banaibe from film dabangg sarkar here watch video
खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी - फोटो : यूट्यूब

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की जोड़ी काजल राघवनी के साथ खूब जमती है। भोजपुरी दर्शक दोनों को एक साथ देखना पसंद करते हैं। साल 2018 में आई फिल्म दबंग सरकार के एक गाने पागल बनाइबे में खेसारी और काजल ने अपने डांस से सभी को दीवाना बना दिया।

Khesari lal yadav and kajal raghwani song pagal banaibe from film dabangg sarkar here watch video
खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी - फोटो : यूट्यूब

गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। जबकि इसमें खेसारी के साथ काजल राघवानी ने अपनी परफॉर्मेंस दी है। गाने में काजल का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। इस दौरान काजल ने गुलाबी और हरे रंग की ग्लैमरस ड्रेस पहन रखी है।

Khesari lal yadav and kajal raghwani song pagal banaibe from film dabangg sarkar here watch video
खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी - फोटो : यूट्यूब

गाने को अभी तक 26 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इसका संगीत धनंजय मिश्रा ने दिया है और गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। फिल्म दबंग सरकार की बात करें तो यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन योगेश राज मिश्रा ने किया है। वहीं इसे दीपक  कुमार और राहुल वोहरा ने प्रोड्यूस किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Khesari lal yadav and kajal raghwani song pagal banaibe from film dabangg sarkar here watch video
खेसारी लाल यादव - फोटो : instagram/khesari_yadav
खेसारी लाल यादव अपनी फिल्मों और गानों के अलावा सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलने की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। कुछ समय पहले किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत की आलोचना की थी। खेसारी लाल यादव ने कंगना रणौत को ट्विटर पर जमकर खरी खोटी सुनाई थी। भोजपुरी में लिखा उनका ये ट्वीट वायरल हो गया था।
विज्ञापन
Khesari lal yadav and kajal raghwani song pagal banaibe from film dabangg sarkar here watch video
काजल राघवानी - फोटो : यूट्यूब

काजल राघवानी की फैन फॉलोइंग केवल भोजपुरी इंडस्ट्री तक ही सीमित नहीं है। उनकी खूबसूरती के चर्चे हिंदी सिनेमा में भी हैं। काजल राघवानी ने 16 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। काजल को गुजराती फिल्म में काम करने का ऑफर मिला था। अपनी पहली ही फिल्म से काजल लोकप्रिय हो गई थीं। बिहार की रहने वालीं काजल ने 2013 में भोजपुरी फिल्म रिहाई से डेब्यू किया था।

कंगना रणौत केस: ई-मेल विवाद को लेकर क्राइम ब्रांच के ऑफिस पहुंचे ऋतिक रोशन, दर्ज होगा बयान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed