{"_id":"60558a548ebc3e8d320f45ac","slug":"khesari-lal-yadav-new-bhojpuri-holi-song-puwa-kho-puwa-kho-video-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Bhojpuri Holi Song: खेसारी लाल यादव का नया गाना 'पुआ खो...' इंटरनेट पर मचा रहा धमाल, मिले इतने लाख व्यूज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
New Bhojpuri Holi Song: खेसारी लाल यादव का नया गाना 'पुआ खो...' इंटरनेट पर मचा रहा धमाल, मिले इतने लाख व्यूज
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खेसारी लाल यादव
- फोटो : instagram/khesari lal yadav
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
होली के मौके पर नए भोजपुरी गाने रिलीज हो रहे हैं। इसी बीच भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का नया होली गीत पुआ खो पुआ खो का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। खेसारी लाल यादव अक्सर अपने गानों की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में रिलीज हुआ उनका यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और गाने का वीडियो जमकर देखा जा रहा है।
2 of 5
खेसारी लाल यादव
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस भोजपुरी गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। गाने को प्यारे लाल यादव, श्याम देहाती और आजाद सिंह ने मिलकर लिखा है और संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। खेसारी लाल यादव के इस गाने पर महज तीन दिनों में ही 33 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। एक लाख से ज्यादा लोग वीडियो को लाइक कर चुके हैं।
3 of 5
खेसारी लाल यादव
- फोटो : instagram/khesari_yadav
इस गाने में खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज खूब मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही दर्शकों को दोनों की जोड़ी भी काफी पसंद आ रही है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज के लटके झटके भी फैंस को आकर्षित कर रहे हैं। वहीं इस गाने की कोरियोग्राफी गोल्डी जायसवाल और बॉबी जैक्सन ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
खेसारी लाल यादव
- फोटो : instagram/khesari lal yadav
खेसारी लाल के गानों और फिल्मों को फैंस का काफी प्यार मिलता है। उनका जीवन बड़ी ही मुश्किलों से भरा हुआ रहा है। भले ही उन्होंने अपने जीवन में कई कठिनाईयों का सामना किया, लेकिन अपनी मेहनत के दम पर वे यूट्यूब किंग का खिताब हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
खेसारी लाल यादव, कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
खेसारी लाल यादव अपनी फिल्मों और गानों के अलावा सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलने की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। कुछ समय पहले किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत की आलोचना की थी। खेसारी लाल यादव ने कंगना रणौत को ट्विटर पर जमकर खरी खोटी सुनाई थी। भोजपुरी में लिखा उनका ये ट्वीट वायरल हो गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।