फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पैसों के खातिर बिग बॉस 9 में गई थीं रिमी सेन, 50 दिनों के लिए मिली थी मोटी रकम

Sat, 20 Mar 2021 11:07 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sat, 20 Mar 2021 11:07 AM IST
विज्ञापन
rimi sen revealed she participated in bigg boss 9 for money in crores
रिमी सेन - फोटो : Insatagram- @subhamitra03

बिग बॉस सीजन 9 में दिखाई दीं बॉलीवुड अभिनेत्री रिमी सेन एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इस शो में अपनी एंट्री और शो के कॉन्सेप्ट को लेकर उन्होंने कई खुलासे किए हैं। 50 दिनों तक बिग बॉस के घर का सफर तय करने वाली अभिनेत्री ने बताया है कि उन्होंने शो में जाने के लिए हामी क्यों भरी? क्योंकि होस्ट सलमान खान को शो के दौरान कई बार कहते सुना गया था कि रिमी शो और गेम में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहीं। साथ ही उनकी परफॉर्मेंस भी इतनी खास नहीं रही कि वे ट्रॉफी तक पहुंच पातीं। ऐसे में उन्होंने बिग बॉस में जाने का फैसला क्यों किया था, इसका खुलासा उन्होंने खुद किया।

rimi sen revealed she participated in bigg boss 9 for money in crores
रिमी सेन - फोटो : Insatagram- @subhamitra03

इन सबको लेकर रिमी ने अपने एक इंटरव्यू में कई चीजों से पर्दा उठाया है। उनसे बिग बॉस के सफर के बारे में बात करते हुए पूछा गया था कि इसका हिस्सा बनकर कहीं उन्हें पछतावा तो नहीं हो रहा? इसपर उन्होंने बताया कि शो में एंट्री क्यों ली थी। इसके साथ ही कहा कि ये शो उनके लिए आंखे खोल देने वाला था।

rimi sen revealed she participated in bigg boss 9 for money in crores
रिमी सेन - फोटो : Insatagram- @subhamitra03

रिमी सेन ने खुलासा किया कि मुझे नहीं लगता कि शो का हिस्सा बनने के बाद कोई पछतावा है, क्योंकि मेकर्स ने मुझे 50 दिनों के 2.25 करोड़ रुपए ऑफर किए थे। उन्होंने कहा कि इतने पैसे कहां से मिलेंगे? कौन देता है? लेकिन बिग बॉस के मेकर्स बहुत प्रोफेशनल हैं। पैसों के भुगतान के मामले में भी काफी साफ-सुथरे हैं। शो में जाने का मेरा पहला मकसद पैसा था। इसके लिए ही मैं राजी हो गई थी। क्योंकि शो ने मुझे काफी मोटी रकम ऑफर की थी। इतने कम समय में इतने ज्यादा पैसे कोई नहीं देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
rimi sen revealed she participated in bigg boss 9 for money in crores
रिमी सेन - फोटो : Insatagram- @subhamitra03

रिमी ने बताया कि इसके अलावा भी कई और कारण थे, जिसके लिए मैं शो में गई थी। मैं खुद को भी परखना चाहती थी। मैं देखना चाहती थी कि कठिन परिस्थिति में स्वयं को कैसे संभाल पाती हूं। वह शो बहुत अच्छा था, लेकिन उसका असली मकसद आपके अंदर छिपी नकारात्मकता को बाहर लाना है। जब आप किसी कठिन परिस्थिति में सबसे ज्यादा उत्तेजित हो जाते हैं तो अंदर छिपा एक बुरा व्यक्तित्व सामने आ जाता है और मेकर्स यही दिखाना चाहते हैं। मूल रूप से शो का मकसद किसी इंसान के अंदर छिपी बुराइयों को बाहर लाकर दिखाना है।

विज्ञापन
rimi sen revealed she participated in bigg boss 9 for money in crores
रिमी सेन - फोटो : Insatagram- @subhamitra03

आगे उन्होंने कहा कि बिग बॉस ने मेरी आंखे खोल दीं। इसमें जाकर मैंने बहुत कुछ समझा। बता दें कि रिमी सेन ने अपने फिल्मी करियर में अधिक शोहरत तो हासिल नहीं की, लेकिन कुछ यादगार फिल्में जरूर की हैं। उन्हें 2003 में आई फिल्म हंगामा, 2004 में धूम और 2005 में दीवाने हुए पागल के लिए याद किया जाता है। 2006 में उन्हें तीन फिल्मों में देखा गया। फिर हेरा फेरी, गोलमाल: फन अनलिमिटेड और धूम 2 में नजर आईं। अभी एक दशक से वे फिल्मी पर्दे पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed