फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सम्मान: एफआईएएफ अवॉर्ड पाने वाले पहले भारतीय बने अमिताभ बच्चन, क्रिस्टोफर नोलन ने बताया ‘लिविंग लीजेंड’

Sat, 20 Mar 2021 09:34 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 20 Mar 2021 09:34 AM IST
विज्ञापन
Amitabh bachchan honoured with the International Federation of Film Archives Award 2021
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram/amitabhbachchan

अमिताभ बच्चन को प्रतिष्ठित इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म आर्काइव्स अवॉर्ड्स (FIAF) से सम्मानित किया गया है। शुक्रवार की शाम को एक वर्चुअल कार्यक्रम में हॉलीवुड फिल्ममेकर्स मार्टिन स्कोर्सेसे और क्रिस्टोफर नोलन ने पुरस्कार प्रस्तुत किए। अमिताभ बच्चन पहले भारतीय हैं जिन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया है। हर साल इस फंक्शन में फिल्म जगत से जुड़े उन लोगों को सम्मान दिया जाता है जो किसी ना किसी तरीके से फिल्म से जुड़ी चीजों को सहेजने में मदद करते हैं।

Amitabh bachchan honoured with the International Federation of Film Archives Award 2021
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram

अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा- ‘एफआईएएफ अवॉर्ड 2021 के लिए मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। एफआईएएफ और मार्टिन स्कॉर्सेसे व क्रिस्टोफर नोलन को शुक्रिया। भारत की फिल्म विरासत को बचाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता अटल है। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन अपनी फिल्मों को बचाने के लिए एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन बनाने के अपने प्रयासों को जारी रखेगा।‘

Amitabh bachchan honoured with the International Federation of Film Archives Award 2021
अमिताभ बच्चन, मार्टिन स्कोर्सेस, क्रिस्टोफर नोलन - फोटो : Social media

टेनेट निर्देशक क्रिस्टोफर ने अमिताभ के साथ हुई एक मुलाकात को याद करते हुए कहा कि ‘कुछ साल पहले फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन के एक कार्यक्रम में मुझे भारतीय सिनेमा के लीजेंड से मिलने का मौका मिला। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन के एम्बेसडर के रूप में अमिताभ बच्चन ने फिल्मों के संरक्षण में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। यही वजह है कि एफआईएएफ की कार्यकारी समिति ने सर्वसम्मति से मि. बच्चन को इस वर्ष का पुरस्कार देने के लिए मतदान किया।‘

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh bachchan honoured with the International Federation of Film Archives Award 2021
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

कार्यक्रम के दौरान मार्टिन ने अमिताभ की प्रशंसा करते हुए कहा कि ‘पांच दशक के लंबे करियर में अमिताभ बच्चनन ने फिल्म विरासत को संरक्षित करने में असाधारण काम किया है। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन के बाद से मैं भारत में फिल्मों के संरक्षित करने पर नजर रख रहा हूं। मैं बहुत अच्छे तरीके से जानता हूं कि अमिताभ बच्चन इस ओर किस कदर काम कर रहे हैं।‘

विज्ञापन
Amitabh bachchan honoured with the International Federation of Film Archives Award 2021
इमरान हाशमी, आनंद पंडित और अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्मों की बात करें तो जल्दी ही वह चेहरे में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ इमरान हाशमी और रिया चक्रवर्ती की मुख्य भूमिका है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन के पास ब्रह्मास्त्र, झुंड और मे-डे है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed