फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 साल की उम्र में अलका याग्निक ने गाया था अमिताभ बच्चन का ये गाना, इस वजह से छोड़ा संगीत

Sat, 20 Mar 2021 08:55 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sat, 20 Mar 2021 08:55 AM IST
विज्ञापन
Alka Yagnik Birthday Specia at age of 15 she sang song Amitabh Bachchan
अलका याग्निक

अगर आप 90 के दशक के गाने के दिवाने हैं तो आपने सिंगर अलका याग्निक के गाने जरूर सुने होंगे। गायिका आज अपना जन्मदिन बना रही हैं। अलका का जन्म कोलकाता के एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था। उन्होंने अपनी मां शुभा याग्निक से शास्त्रीय संगीत सीखना शुरू किया था। घर में संगीत का माहौल होने के कारण उनकी भी संगीत में रुचि बढ़ती गई। महज 6 साल की उम्र में उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था। अलका आकाशवाणी कोलकाता में गाने लगी थीं।

Alka Yagnik Birthday Specia at age of 15 she sang song Amitabh Bachchan
अलका याग्निक

अलका 10 साल की उम्र में अपनी मां के साथ मुंबई आ गईं और फिल्ममेकर राज कपूर से मिलीं। राज कपूर को अलका की आवाज बहुत पसंद आई और उन्हें लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल से मिलवाया। 14 साल की उम्र में अलका ने फिल्म ‘पायल की झंकार’ का ‘थिरकत अंग लचक झुकी’ गाया। 

Alka Yagnik Birthday Specia at age of 15 she sang song Amitabh Bachchan
अल्का याग्निक

इसके बाद उन्होंने 1981 में फिल्म 'लावारिस' का गाना 'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है' गाया। बावजूद इसके उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा। 1988 में आई फिल्म 'तेजाब' के गाने 'एक दो तीन' के बाद अलका को प्लेबैक सिंगर के रूप में पहचान मिली। एक दो तीन' के बाद अलका अब तक करीब 700 फिल्मों में 20 हजार से ज्यादा गाने गा चुकी हैं। अलका ने 1989 में नीरज कपूर से शादी कर ली थी, हालांकि वह पिछले 25 साल से अपने पति से अलग रह रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alka Yagnik Birthday Specia at age of 15 she sang song Amitabh Bachchan
अल्का याग्निक

अल्का याग्निक कुछ समय से गाना नहीं गा रही हैं। इसकी वजह आज के संगीत में बदलाव को मानती हैं। बॉलीवुड के गानों में इतना बदलावा आ गया है कि 90 के दशक के सिंगर जैसे कुमार शानू, उदित नारायण और अल्का याग्निक को काम मिलना ही बंद हो गया है। 

विज्ञापन
Alka Yagnik Birthday Specia at age of 15 she sang song Amitabh Bachchan
अल्का याग्निक - फोटो : instagram

अलका ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। जिनमें 'अगर तुम साथ हो', 'टिप टिप बरसा पानी', 'मैयां यशोदा', 'चुरा के दिल मेरा', 'परदेसी परदेसी', 'तुझे याद न मेरी आई', 'दिल लगा लिया', 'कुछ कुछ होता है', 'चांद छुपा बादल में', 'ऐ मेरे हमसफर' जैसे कई गाने शामिल हैं। 7 बार फिल्मफेयर और दो नेशनल अवॉर्ड्स से नवाजी गईं अलका की आवाज आजकल कम ही फिल्मों में सुनाई पड़ती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed