फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओपरा विनफ्रे के शो में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा और फिर विवाद में 'इंडियन आइडल 12', पांच खबरें

Sat, 20 Mar 2021 08:53 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sat, 20 Mar 2021 08:53 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra arrived on Oprah Winfrey's show and then 'Indian Idol 12' in controversy
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में हैं और शूटिंग से लेकर अपने किताब के प्रमोशन में व्यस्त हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में पहचान बनाने वालीं प्रियंका ने हाल ही में ओपरा विनफ्रे को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने अपने बचपन के बारे में बताया कि किस तरह उनका पालन पोषण किया गया।


ओपरा विनफ्रे के शो में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा ने सभी धर्मों पर कही ये बात, बोलीं- ‘मैं हिंदू परिवार में पली बढ़ी हूं...’
Priyanka Chopra arrived on Oprah Winfrey's show and then 'Indian Idol 12' in controversy
निक्की तंबोली - फोटो : Instagram
देशभर में कोरोना की लहर एक बार फिर बढ़ रही है और मनोरंजन जगत के सितारे इसकी चपेट में आ रहे हैं। हाल ही में बिग बॉस 14 की एक्स कंटेस्टेंट निक्की तंबोली भी शुक्रवार की सुबह कोरोना संक्रमण का शिकार हो गईं। कोरोना पॉजिटिव होने पर बीएमसी ने उन्हें घर में ही क्वारंटीन किया है। निक्की ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की है।


कोरोना की चपेट में आईं बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट निक्की तंबोली, कहा- संपर्क में आए लोग करा लें टेस्ट
 
Priyanka Chopra arrived on Oprah Winfrey's show and then 'Indian Idol 12' in controversy
समीरा रेड्डी - फोटो : Insatagram- @reddysameera
बॉलीवुड अभिनेत्री के तौर पर कई फिल्मों में काम कर चुकीं समीरा रेड्डी इन दिनों फिल्मी पर्दे से दूर हैं। हालांकि वे अब भी फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर जरूर एक्टिव रहती हैं और अपने विचार साझा करती रहती हैं। बॉडी शेमिंग और फेमिनिज्म जैसे मुद्दों पर उन्हें कई बार बोलते सुना गया है। अब उन्होंने बचपन में अपने साथ हुईं कुछ घटनाओं के बारे में खुलासा किया है। अपने किशोरावस्था के वर्षों को याद करते हुए उन्होंने फोटो शेयर की है।

जब हकलाने के कारण समीरा रेड्डी को झेलनी पड़ीं थीं सख्त टिप्पणियां, थ्रोबैक फोटो शेयर कर फैंस को बताया दर्द
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra arrived on Oprah Winfrey's show and then 'Indian Idol 12' in controversy
सायली कांबले - फोटो : सोशल मीडिया
सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 एक बार फिर सुर्खियों में है। वैसे तो शो के कंटेस्टेंट्स अपनी आवाज से दर्शकों के दिल में घर कर चुके हैं। वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स पर झूठ बोलने का भी आरोप लग रहा है। दरअसल, अपनी आवाज के जादू से जज और दर्शकों का दिल जीतने वाले सवाई भट्ट और शो विवादों में आ गया था। इसके बाद अब सायली कांबले को लेकर नया विवाद दिख रहा है।

Indian Idol 12: सवाई के बाद अब सायली कांबले को गरीब दिखाने पर उठे सवाल, वायरल हुआ पुराना वीडियो
विज्ञापन
Priyanka Chopra arrived on Oprah Winfrey's show and then 'Indian Idol 12' in controversy
सुशांत सिंह - फोटो : instagram/officialsushantsingh
आमिर खान के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म छोड़ने के तुरंत बाद टीवी अभिनेता सुशांत सिंह ने भी ट्विटर से ब्रेक लेने का एलान किया था। सुशांत सिंह ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं और कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते आए हैं। किसान आंदोलन को भी उन्होंने समर्थन दिया और कई ट्वीट किए। थोड़े समय के ब्रेक के बाद अब वह फिर से ट्विटर पर वापस लौट आए हैं।

सोशल मीडिया से ब्रेक लेने के बाद वापस लौटे ‘सावधान इंडिया’ फेम सुशांत सिंह, किसानों के समर्थन में किया ट्वीट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed