{"_id":"6054f62e8ebc3e8d1a153db6","slug":"gayatri-joshi-s-simplicity-charmed-audience-in-swades-here-about-shahrukh-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'स्वदेश' में गायत्री जोशी की सादगी ने मोह लिया था दर्शकों का मन, पहली फिल्म साबित हुई आखिरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'स्वदेश' में गायत्री जोशी की सादगी ने मोह लिया था दर्शकों का मन, पहली फिल्म साबित हुई आखिरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sat, 20 Mar 2021 08:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
गायत्री जोशी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्वदेश फिल्म की एक्ट्रेस गायत्री जोशी 20 मार्च को अपना बर्थडे मना रही हैं। गायत्री जोशी ने फिल्म स्वदेश से डेब्यू किया था। ये इनकी आखिरी फिल्म भी साबित हुई। गायत्री साल 1999 में फेमिना मिस इंडिया की टॉप फाइव कंटेस्टेंट में से एक थीं।
2 of 5
गायत्री जोशी
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2000 में मिस इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन में गायत्री ने जापान में भारत को प्रस्तुत किया। इस दौरान गायत्री को कई बड़े विज्ञापनों और म्यूजिक एल्बम में काम करने का मौका मिला। उन्होंने बॉम्बे डाइंग, फिलिप्स, गोदरेज, सनसिल्क और एलजी जैसी कंपनियों के विज्ञापन किए। गायत्री ने हुंडई कार के विज्ञापन में शाहरुख के साथ काम किया था।
3 of 5
गायत्री जोशी
- फोटो : सोशल मीडिया
गायत्री को अपनी पहली ही फिल्म स्वदेश में शाहरुख के साथ काम करने का मौका मिला। पहली ही फिल्म शाहरुख के साथ मौका मिलना सपने से कम नहीं होता। फिल्म में शाहरुख के होने के बावजूद भी लोगों ने गायत्री को नोटिस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गायत्री जोशी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म के बाद माना जा रहा था कि वह बॉलीवुड की अगली सुपरस्टार हैं लेकिन सबको चौंकाते हुए गायत्री ने अचानक इंडस्ट्री से दूरी बना ली। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि गायत्री को अपनी पहली फिल्म के लिए चार अवॉर्ड मिले। इनमें बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए बॉलीवुड मूवी अवॉर्ड, स्टार स्क्रीन अवॉर्ड बेस्ट फीमेल डेब्यू, जी सिने अवॉर्ड फीमेल डेब्यू और गोलडन इंडियन फिल्म अवॉर्ड शामिल है।
विज्ञापन
5 of 5
गायत्री जोशी
- फोटो : सोशल मीडिया
स्वदेश की रिलीज के एक साल बाद गायत्री ने बिजनेस मैन विकास ओबेरॉय से शादी कर ली। अब गायत्री ग्लैमर की दुनिया से दूर अपने पति के साथ विदेश में रह रही हैं। गायत्री के पति विकास ओबेरॉय, ओबेरॉय रियलिटी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। आज गायत्री दो बच्चों की मां हैं और अपने घर-परिवार में व्यस्त हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।