फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1984 की मिस इंडिया को मिला था महाभारत में द्रौपदी बनने का प्रस्ताव, फिर कैसे हुई रूपा गांगुली की एंट्री

Sat, 20 Mar 2021 07:43 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sat, 20 Mar 2021 07:43 AM IST
विज्ञापन
unknown facts of juhi chawla she was offered the role of draupadi in mahabharat dooradarshan serial
महाभारत - फोटो : Mahabharat

भारतीय टेलीविजन की जब भी बात होती है दूरदर्शन का जिक्र जरूर आता है। और जब दूरदर्शन का जिक्र होता है तो रामायण और महाभारत जैसे अमर धारावाहिक इत्र की तरह महकते हैं। इनकी खुशबू तीन दशकों बाद आज भी दर्शकों के जहन में बरकरार है। इन टीवी सीरियल्स ने लोगों के मन पर अमिट छाप छोड़ी और मनोरंजन को एक आला मुकाम हासिल करवाया।

unknown facts of juhi chawla she was offered the role of draupadi in mahabharat dooradarshan serial
रूपा गांगुली - फोटो : Social media

पिछले साल कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन में दूरदर्शन ने एक बार फिर से ऐसे धारावाहिकों का दर्शन करवाया। तीन दशकों के बाद महाभारत पर्दे पर लौटा। इतने सालों तक अपनी चमक बरकार रखने वाले महाभारत में बहुत कुछ ऐसा खास था, जिसने एक से बढ़कर एक धारावाहिकों की भीड़ में भी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर लिया था।

unknown facts of juhi chawla she was offered the role of draupadi in mahabharat dooradarshan serial
mahabharat - फोटो : सोशल मीडिया

किसी भी कहानी को पर्दे पर उतारने के लिए उसके किरदार बहुत अहम होते हैं। महाभारत के किरदारों ने भी ऐसा ही किया था। उन्होंने अपनी शानदार अभिनय प्रतिभा से लोगों का मन जीता था। लेकिन आपमें से कई लोग होंगे, जो सोचते होंगे कि इन किरदारों का चयन कैसे हुआ? क्या पहली बार में ही सेलेक्ट हो गए? या कई लोगों को बदला भी गया? तो आपको बता दें कि महाभारत के लिए 5000 लोगों के ऑडीशन लिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
unknown facts of juhi chawla she was offered the role of draupadi in mahabharat dooradarshan serial
जूही चावला - फोटो : Social media

इससे जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री चूही चावला का नाम भी महाभारत से जुड़ता है। दरअसल, जूही को द्रौपदी का रोल ऑफर किया गया था। लेकिन उस वक्त उन्हें बॉलीवुड की हिट फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ में कास्ट किया गया। 1988 की फिल्म में वह आमिर खान की लीड हिरोइन थीं। इस वजह से जूही ने उस समय सिल्वर स्क्रीन को ज्यादा तरजीह दी और यह मौका रूपा गांगुली की झोली में चला गया।

यह भी पढ़ें: हिंदी फिल्मों का यह पुलिस कमिश्नर: 'डॉन' से लेकर 'गैंबलर' तक आ चुके हैं इसकी गिरफ्त में

विज्ञापन
unknown facts of juhi chawla she was offered the role of draupadi in mahabharat dooradarshan serial
जूही चावला - फोटो : Social media

‘कयामत से कयामत तक’ जूही चावला की दूसरी बॉलीवुड फिल्म थी और उन्हें हिंदी में पहली बार लीड अभिनेत्री का रोल मिला था। वहीं, अर्जुन की भूमिका निभाने वाले फिरोज खान को शुरू में ऑडिशन के दौरान रिजेक्ट कर दिया गया था। उन्होंने एक बार अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने जूही के साथ शो के फोटोशूट के लिए पोज दिए थे।

यह भी पढ़ें: दशकों तक टीवी पर राज करने वाली रामायण को ऐसे मिले थे सीता, राम और लक्ष्मण

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed