खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकार और गायक हैं। फिल्मों के साथ उनके गाने भी दर्शक खूब पसंद करते हैं। इतना ही नहीं गानों में खेसारी लाल यादव का डांस भी हमेशा सुर्खियां बटोरता है। इन दिनों उनका नया गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। खेसारी लाल यादव के नए गाने का नाम 'तू लड़की है ऑक्सीजन नहीं' है।
खेसारी लाल यादव के नए गाने 'तू लड़की है ऑक्सीजन नहीं' ने मचाया धमाल, अभिनेता ने दिखाया अलग अंदाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उनके इस गाने को भोजपुरी संगीत प्रेमी खूब पसंद कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव इस गाने में अपने बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। 'तू लड़की है ऑक्सीजन नहीं' गाने में वह सरदार लुक में दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 'तू लड़की है ऑक्सीजन नहीं' गाने को खेसारी लाल के अलावा गायिका ईशा शर्मा ने गाया है।
इस गाने को इन दोनों गायकों पर फिल्माया भी गया है। 'तू लड़की है ऑक्सीजन नहीं' गाना बीते तीन दिसंबर को रिलीज हुई था। रिलीज होते ही यह गाना वायरल हो रहा है और भोजपुरी संगीत प्रेमी खूब पसंद कर रहे हैं। खबर बनाने तक 'तू लड़की है ऑक्सीजन नहीं' गाने को यूट्यूब पर 59 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। खेसारी लाल यादव और ईशा शर्मा के फैंस भी उनके गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।
आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव अपनी फिल्मों और गानों के अलावा सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलने की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत की आलोचना भी की थी। किसानों के आंदोलन की आलोचना करने पर खेसारी लाल यादव ने कंगना रणौत को ट्विटर पर जमकर सुनाई थी।
खेसारी लाल यादव ने कंगना के लिए ट्विटर पर लिखा था, 'ए भाई, ई कंगना के कुछ न बुझाई! न समझ आवे आम, न बुझाये मूली...अ खाली हर बात पे जुबान खूली... किसान लोगिन के आज सबके साथ के जरुरत बा, सब गोटा मिल के बोलीं: जय जवान-जय किसान! बाकी सब के खेसारी के प्रणाम बा।' खेसारी लाल यादव का यह ट्वीट खूब वायरल हुआ था।
पढ़ें: 15 साल पहले ऐसी नजर आती थीं अनुष्का शर्मा, वायरल हुआ अभिनेत्री का थ्रोबैक विज्ञापन वीडियो