बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल की फिल्म 'खुदा हाफिज चैप्टर 2' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का उनके फैंस को लंबे समय से इंतजार है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में विद्युत के अलावा शिवालिका ओबेरॉय भी नजर आने वाली हैं। 'खुदा हाफिज 2' का निर्देशन फारुक कबीर ने किया है। इससे पहले वह इसका पहला भाग भी बना चुके हैं। कोरोना महामारी की वजह से यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई थी। डिजिटल रिलीज के बावजूद इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिला था। यही वजह है कि अब इस फिल्म का दूसरा भाग रिलीज के लिए तैयार है। विद्युत की इस फिल्म की रिलीज से पहले आज हम आपको उनकी पांच बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो ओटीटी पर मौजूद हैं।
Vidyut Jamwal: ओटीटी पर मौजूद हैं विद्युत जामवाल की शानदार फिल्में, 'खुदा हाफिज 2' से पहले आज ही देख डालें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत जामवाल की यह फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। कोरोना महामारी की वजह से फिल्म को ओटीटी पर ही रिलीज किया गया था। फिल्म में विद्युत जबरदस्त एक्शन करते दिखे थे। इस फिल्म में विद्युत ने विवान आहूजा का किरदार निभाया था, जिसे काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर कभी भी स्ट्रीम किया जा सकता है।
सनक की तरह फिल्म खुदा हाफिज भी एक डिजिटल रिलीज थी। फिल्म की कहानी और विद्युत की एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म को आईएमडीबी पर 7.2 रेटिंग मिली है। फिल्म में विद्युत के अलावा शिवालिका ओबेरॉय भी नजर आई थीं। लोगों को दोनों की यह जोड़ी काफी पसंद आई थी।
विद्युत जामवाल की फिल्म कमांडो 3 बॉक्स ऑफिस रिलीज हुई थी। फिल्म में लोगों को विद्युत का लुक और उनकी अदाकारी दोनों ही पसंद आई थी। एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 32.47 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी मौजूद है। इसे जी5 पर कभी भी स्ट्रीम किया जा सकता है।
विद्युत जामवाल की यह फिल्म कमांडो सीरीज का दूसरा भाग थी। साल 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था। फिल्म ने टिकट खिड़की पर कुल 25 करोड़ का कलेक्शन किया था। अगर आप यह फिल्म अब तक नहीं देख सके हैं तो इसे ओटीटी पर देख सकते हैं। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।