{"_id":"630338ceace40202b34da059","slug":"khuda-haafiz-chapter-2-agni-pariksha-zee5-announces-the-world-digital-premiere-of-vidyut-jammwal-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Khuda Haafiz 2: ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है विद्युत जामवाल की 'खुदा हाफिज 2', कब और कहां देख सकेंगे, जानिए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Khuda Haafiz 2: ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है विद्युत जामवाल की 'खुदा हाफिज 2', कब और कहां देख सकेंगे, जानिए
अभिनेता विद्युत जामवाल और अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय अभिनीत फिल्म 'खुदा हाफिज चैप्टर 2 अग्निपरीक्षा' की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक खुशखबरी है। जल्द ही वे इस फिल्म को ओटीटी पर देख सकेंगे। जी हां, ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने इस फिल्म के रिलीज का एलान कर दिया है। बता दें कि यह फिल्म 8 जुलाई 2022 को रिलीजु हुई थी।
2 of 4
खुदा हाफिज
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म जी5 पर आगामी 2 सितंबर 2022 को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है। बता दें कि इस फिल्म में विद्युत जामवाल और अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय के अलावा दिब्येंदु भट्टाचार्य, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग और ऋद्धि शर्मा भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन फारुक कबीर ने किया है और इस फिल्म को लिखा भी उन्होंने है। वहीं, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने मिलकर पेनोर्मा स्टूडियोज के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया है।
3 of 4
खुदा हाफिज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि 'खुदा हाफिज चैप्टर 2 अग्निपरीक्षा' वर्ष 2020 में आई फिल्म 'खुदा हाफिज' का सीक्वल है। यह समीर (विद्युत जामवाल) और नरगिस (शिवालिका ओबेरॉय) की कहानी पर आधारित है। सीक्वल में दिखाया गया है कि समीर और नरगिस अपनी फैमिली को कंपलीट करने के लिए एक बेटी नंदिनी को गोद लेते हैं। इसके बाद उनके परिवार पर नई मुसीबतें शुरू होती हैं। नंदिनी का अपहरण कर लिया जाता है। फिल्म में विद्युत का जबरदस्त एक्शन है, जिसके लिए वे जाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
खुदा हाफिज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विद्युत जामवाल और मेकर्स फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर बेहद उत्सुक हैं। उनका कहना है कि जी5 पर फिल्म के वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर के बाद यह फिल्म 190 से अधिक देशों में देखी जा सकेगी और उम्मीद है कि दर्शकों को पसंद आएगी। विद्युत जामवाल का कहना है कि ओटीटी पर रिलीज होने जा रही यह फिल्म एक्शन थ्रिलर फिल्मों की शौकीन ग्लोबल ऑडियंस को बेहद पसंद आएगी। वहीं निर्देशक फारुक कबीर कहा कहा है, 'हमें इस फिल्म की शूटिंग में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन, लोगों को फिल्म अच्छी लगी। अब उम्मीद है कि ओटीटी पर भी दर्शक इसे पसंद करेंगे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।